लाइव न्यूज़ :

Self Love: किसी और के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए करें ये 5 काम

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2020 10:59 IST

कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें आपको लाइफ में एक बार अकेले जरूर करना चाहिए। आप जितने स्पेशल हैं उतना ही स्पेशल खुद को ट्रीट करना भी जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देखुद से प्यार करते हैं तो कभी-कभी अपने फेवरेट रेस्टोरॉन्ट जाएं और अपनी फेवरेट डिश खाइए। आप खुद से अपनी शॉपिंग करने जरूर जाइए।

आप अपने काम और जिम्मेदारियों में इतना बिजी हैं कि अपने लिए जीना भूल चुके हैं। परिवार और दोस्तों के लिए समर्पित रहते हैं। अपने पर ना कभी ध्यान देते हैं और ना ही कभी समय निकालकर खुद के लिए जीना सीखते हैं। हर चीज के लिए आपको परिवार और दोस्तों की जरूरत होती है। मगर आपको अपने लिए जीना होगा। 

कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें आपको लाइफ में एक बार अकेले जरूर करना चाहिए। आप जितने स्पेशल हैं उतना ही स्पेशल खुद को ट्रीट करना भी जरूरी है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही चीजें जिसे आपको अकेले इंज्वॉय जरूर करना चाहिए। ये आपको स्पेशल फील करवाएंगे। इसके लिए हर बार दोस्तों या परिवार की जरूरत नहीं। खुद के प्यार करने का ये स्पेशल तरीका है-

1. खुद के साथ जाएं डेट पर

डेट पर जाने के लिए हमेशा पार्टनर जरूरी नहीं। खुद से प्यार करते हैं तो कभी-कभी अपने फेवरेट रेस्टोरॉन्ट जाएं और अपनी फेवरेट डिश खाइए। अपने लिए वक्त निकालिए जिसमें आप अपने साथ डेट पर जाइए और खुद से प्यार कीजिए।

2. कभी फेवरेट मूवी देख आइए

जरूरी नहीं कि हर बार फिल्म देखने के लिए आपको दोस्तों के साथ ही प्लान बनाना पड़े। जब आपको कोई फिल्म बहुत पसंद हो या आपके फेवरेट एक्टर एक्ट्रेस की फिल्म हो और किसी के साथ मूवी का प्लान नहीं बन पा रहा हो तो अकेले ही जाकर फिल्म देख लीजिए।

3. खुद के लिए कीजिए शॉपिंग

आप क्या पहनना चाहते हैं किस कपड़े में कंफर्टेबल हैं इसके लिए आप खुद से अपनी शॉपिंग करने जरूर जाइए। क्या खरीदना है आपको क्या पसंद आ रहा है इसे देखकर आप खुद के लिए कपड़े जरूर खरीदें। ये फीलिंग बहुत अच्छी होगी और आपको खुद से और प्यार हो जाएगा।

4. सोलो ट्रैवेल भी जरूरी

आज के समय में सोलो ट्रैवेल का कॉन्सेप्ट चल गया है। लोग खुद नई जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। आप भी सोलो ट्रैवेल करके नई चीजों या नई जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सोलो ट्रैवेल ना सिर्फ आपको आपके  ही करीब लाएगा बल्कि आपको माइंड से भी रिलैक्स करेगा।

5. एक्सरसाइज

एक्सरसाइजिंग या जिम आपके सेहत के लिए जरूरी है। इससे आप खुद फिट रहेंगे। लेकिन इसे भी अकेले ट्राई कीजिए। किसी दोस्त या परिवार वालों के भरोसे मत बैठिए। ये आपको अंदर से फिट रखेगा और तरोताजा फील करवाएगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े