लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप में आने लगे ये 5 प्रॉब्लम तो हो जाएं सतर्क, धीरे-धीरे कम होने लगता है प्यार

By मेघना वर्मा | Updated: July 2, 2020 10:54 IST

रिलेशनशिप में प्रॉब्लम होती हैं, झगड़े भी होते हैं। मगर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको समझकर जितनी जल्दी उसके बारे में पार्टनर से बात कर ली जाए उतना ही बेहतर होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसमय के साथ इंसान की प्रायोरिटी भी बदल जाती है। सेक्स, प्यार कि रिश्ते में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है।

एक रिलेशनशिप बाहर से भले ही ब्राइट और शाइन लगे मगर ये दो लोग ही जानते हैं कि इसे मेंटेन रखने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। अप्स एंड डाउन्स के बीच प्यार एक खूबसूरत एहसास है जिसे आप महसूस करते हैं। मगर इसमें परेशानियां तभी आनी शुरू हो जाती हैं जब आप रिलेशनशिप के रेड सिग्नल्स को नहीं पहचान पाते। 

रिलेशनशिप में प्रॉब्लम होती हैं, झगड़े भी होते हैं। मगर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको समझकर जितनी जल्दी उसके बारे में पार्टनर से बात कर ली जाए उतना ही बेहतर होता है। ताकि आगे चलकर आपको ये रिश्ता बोझ जैसा ना लगने लगे। आज हम आपको यहां ऐसी ही प्रॉब्लम्स बताने जा रहे हैं जिन्हें समझना आपके लिए बहुत जरूरी है। 

1. कम्पैटिबिलिटी

प्यार में जुड़े दो लोग दो अलग-अलग विचार के हो सकते हैं मगर दोनों के बीच कम्पैटिबिलिटी होनी जरूरी है। उदाहण के लिए आपको अगर पार्टी करना दोस्तों के साथ रहना बहुत पसंद है मगर आपके पार्टनर को घर पर रहकर टीवी देखना पसंद है। आपका पार्टनर एडवेंचर का शौकीन है मगर आप को एडवेंचर पसंद नहीं तो ये अलग-अलग हैबिट भी आगे चलकर आपके बीच प्रॉब्लम क्रिएट कर सकती है। इसलिए आपके बीच कुछ ना कुछ कॉमन तो जरूर होना चाहिए।

2. इंटीमेसी

सेक्स, प्यार कि रिश्ते में बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। इसलिए आप दोनों की सेक्स लाइफ भी अच्छी होनी चाहिए। अगर आप शुरुआत में ही अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होने का इंट्रस्ट खो चुके हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए एक खराब संकेत हो सकता है। 

3. अलग-अलग है प्रायोरिटीज

समय के साथ इंसान की प्रायोरिटी भी बदल जाती है। मगर अपने पार्टनर को इस लिस्ट में पहले नंबर पर रखना जरूरी है। आपके किसी भी चीज से जरूरी आपका ये प्यार का रिश्ता होना चाहिए जिसे आप निभा रहे हैं। तभी आप एक हेल्दी रिलेशनशिप इंज्वॉय कर पाएंगे।

4. हमेशा एक-दूसरे से अलग रखते हैं विचार

हां ये बात बिल्कुल सही है कि दो लोग किसी एक ही टॉपिक पर एक जैसे विचार नहीं रख सकते। मगर आपको किसी ना किसी प्वॉइंट पर आकर मिलना ही होगा। आप दोनों के बीच अगर हमेशा ही क्लैश होते हैं तो आप बहुत दिनों तक खुश नहीं रह पाएंगे। 

5. नहीं देते स्पेस

एक रिश्ते में पर्सनल स्पेस देना बहुत जरूरी है। ये आपको और सामने वाले को नजदीक लाता है। 24 घंटे उनसे चिपके रहने के बजाए उन्हें स्पेस दें। उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। ये आप दोनों के बीच सभी चीजों का हल भी हो सकता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े