लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पार्टनर को सरप्राइज देते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2022 16:17 IST

एक सफल रिश्ते की कोई पूर्वनिर्धारित कुंजी नहीं होती है, लेकिन अपने पार्टनर को एक बार में एक सरप्राइज देना प्यार और रोमांस को फिर से जगा सकता है। मगर कई बार जब आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज देने जा रहे होते हैं तो उसमें भी गड़बड़ होने की संभावना हो सकती है। ऐसे में हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप उनसे कैसे बच सकते हैं।

Open in App

एक रिश्ते में होना निश्चित रूप से दुनिया की सबसे खूबसूरत भावनाओं में से एक है लेकिन रिश्ते को बनाए रखना एक कठिन काम है, जिसके लिए बहुत प्रयास की जरूरत होती है। जीवन की तेज गति और इतनी सारी चीजें लगातार दिमाग में होने के कारण किसी रिश्ते में चोट लगना और उसे पूरी तरह से खत्म करना बहुत आसान है। 

हालांकि, एक सफल रिश्ते की कोई पूर्वनिर्धारित कुंजी नहीं होती है, लेकिन अपने पार्टनर को एक बार में एक सरप्राइज देना प्यार और रोमांस को फिर से जगा सकता है। मगर कई बार जब आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज देने जा रहे होते हैं तो उसमें भी गड़बड़ होने की संभावना हो सकती है। ऐसे में हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप उनसे कैसे बच सकते हैं। इसलिए जब आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान कर रहे हों तो यहां बताई गलतियां कभी न करें।

अपनी पसंद को प्राथमिकता देना

अगर आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो कभी भी अपनी पसंद उन पर थोपने की कोशिश न करें। आपको लगता है कि आपके पत्नेर को जो चाहिए वह जरूरी नहीं है कि उन्हें वास्तव में चाहिए हो। वहीं चीजें पार्टनर को गिफ्ट करें जो आप जानते हैं उन्हें खुश कर देगा। ये जरूर याद रखिए कि आप जो भी गिफ्ट अपने पार्टनर को दे रहे हैं वो उनके लिए है न की आपके लिए है।

बहुत महंगे गिफ्ट्स के लिए न जाएं

बहुत महंगे गिफ्ट्स खरीदने की कोई जरूरत नहीं है । अपने पार्टनर के लिए आपका प्यार और समझ भौतिकवादी मूल्य से परे होनी चाहिए। आपका पार्टनर सोच सकता है कि यह पैसे की अनावश्यक बर्बादी है। इसके बजाय उन्हें ऐसी चीजें दें जो वास्तव में उपयोगी हों, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो। 

पर्सनल टच का अभाव

पार्टनर को गिफ्ट देते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके गिफ्ट में पर्सनल टच है या नहीं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका गिफ्ट बहुत औपचारिक और अनिवार्य न लगे। बल्कि आपके पार्टनर को गिफ्ट लेकर ये फीलिंग जरूर आनी चाहिए कि ये बिल्कुल दिल से है। इसलिए कोशिश करिए कि आप अपने पार्टनर को कोई क्रिएटिव गिफ्ट दें।

अपने गिफ्ट्स के साथ दोहराव न करें

अगर आप अपने पार्टनर के अलावा घर के भी किसी सदस्य को एक ही गिफ्ट बार-बार देंगे तो कोई भी इसकी सराहना नहीं करेगा। वे शायद इसे जोर से नहीं कहेंगे, लेकिन रिश्ते में खामोश दरार आने की संभावना है। एक सरप्राइज हर बार नया और अनोखा होना चाहिए। इसलिए अपने गिफ्ट्स के साथ दोहराव न करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े