लाइव न्यूज़ :

अगर इन 5 वजहों से करने जा रहे हैं शादी, तो बाद में होगा बहुत पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: June 30, 2020 10:11 IST

शादी के लिए जब तक आप फीजिकली और मेंटली तैयार नहीं है तब तक शादी नहीं करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देघर के सबसे बड़े बच्चों पर भी शादी के लिए अगर ही प्रेशर होता है।लोग इस दबाव में भी शादी कर लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि समय निकला जा रहा है।

शादी किसी की भी जिंदगी के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है। शादी करने के बाद लड़की हो या लड़का सभी की जिंदगी बदल जाती है। बहुत सारे नए रिश्ते के साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां भी कंधों पर आ जाती हैं। शादी लव हो या अरेंज, एक अलग सा प्रेशर हमेशा दिमाग पर बना रहता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो शादी करने के लिए तैयार होते हैं मगर कुछ ऐसे भी होते हैं जो किसी ना किसी वजह से शादी करते हैं। 

शादी के लिए जब तक आप फीजिकली और मेंटली तैयार नहीं है तब तक शादी नहीं करनी चाहिए। शादी के बाद आगे चलकर हो सकता है आपको दिक्कत हो जाए। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो गलत कारणों की वजह से शादी के लिए हां कहते हैं। इन सभी कारणों से की गई शादी आपको बाद में तकलीफ देती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको कभी शादी नहीं करना चाहिए-

1. समाज के दबाव में

अक्सर लोग समाज और घरवालों के ताने सुन-सुन कर इतने थक जाते हैं कि शादी के लिए झट्ट से हां कह देते हैं। वो खुद शादी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होते मगर समाज का दबाव उनपर हावी हो जाता है। ऐसे में आप शादी तो कर लेंगे मगर आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए घरवालों का ताना सुनने को बजाए उन्हें ठंडे दिमाग से समझाएं और उनसे समय मांगे। 

शादी के बाद लड़का हो या लड़की दोनों की जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आते हैं।

2. दिल टूटा है आपका

अक्सर लोग शादी का फैसला इसलिए भी कर लेते हैं क्योंकि वो अपने टूटे हुए दिल का दर्द नहीं सह पाते हैं। किसी के साथ सालों रिलेशनशिप में रहने के बाद जब उससे ब्रेकअप हो जाता है तो इस गम में वो शादी के लिए हां कह देते हैं। उन्हें लगता है ऐसा करने से उनके दिल का गम कम हो जाएगा। 

3. घर में है सबसे बड़े

घर के सबसे बड़े बच्चों पर भी शादी के लिए अगर ही प्रेशर होता है। भारतीय समाज में इस बात को बड़ी मान्यता दी जाती है कि बड़ी बेटी या बेटे की शादी नहीं हुई है तो छोटों की शादी कैसे हो सकती है। इस बात का दबाव लेकर भी अक्सर लोग शादी का फैसला ले लेते हैं। जो आगे चलकर उनके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। 

अक्सर लोग समाज के प्रेशर में आकर शादी कर लेते हैं जो उन्हीं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

4. समय निकल रहा है

लोग इस दबाव में भी शादी कर लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि समय निकला जा रहा है। आपको ये समझना होगा कि जब तक आपका दिल इस बात की इजाजत नहीं देता कि आप पूरी तरह तैयार हैं तब तक आपको शादी नहीं करनी चाहिए। 

5. केवल फाइनेशयली सपोर्ट के लिए

अगर आप सिर्फ आर्थिक सुरक्षा के लिए शादी कर रहे हैं तो ये भी आपकी बड़ी भूल हो सकती है। इसलिए पहले होने वाले पार्टनर को अच्छी तरह जान लें और खुद से भी ये सवाल कर लें कि आप इस शादी के लिए पू्री तरह तैयार हैं या नहीं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े