लाइव न्यूज़ :

मैसेज पर कभी डिस्कस नहीं करनी चाहिए ये 5 बातें

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2020 06:21 IST

कभी ऐसा होता है कि आप जो कहना चाहते हैं जिस तरह कहना चाहते हैं वो आप मैसेज पर बोल नहीं पाते। आपके शब्दों से आपकी बात का कुछ और ही मतलब निकलता है।

Open in App
ठळक मुद्देलाइफ में ऐसे बहुत लोग होते हैं जो आपके लिए बहुत स्पेशल होते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो फोन या मैसेज पर ही लड़ाई-झगड़े शुरू कर देते हैं।

आज के सोशल मीडिया के समय में लोगों की आधी से ज्यादा समय लोग मैसेज और मोबाइल में बिता देते हैं। आधी से ज्यादा बातें लोगों के बीच मैसेज के थ्रू ही हो जाती हैं। मगर कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जिन्हें मैसेज पर नहीं करना चाहिए। ये बातें आप आमने-सामने करेंगे तो उसका एहसास और अनुभव ही अलग होगा।

कभी ऐसा होता है कि आप जो कहना चाहते हैं जिस तरह कहना चाहते हैं वो आप मैसेज पर बोल नहीं पाते। आपके शब्दों से आपकी बात का कुछ और ही मतलब निकलता है। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों को आप सामने मिलकर ही करें। टेक्स्ट करके या मैसेज करके उस बात को एक्सप्लेन करने से बचें। 

आइए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी बातें हो सकती हैं जिन्हें आपको टेक्स्ट करके या मैसेज पर नहीं बल्कि मिलकर बताना चाहिए- 

1. आपका रिलेशनशिप स्टेटस

अपका रिलेशनशिप एक खास चीज है जिसे आपको किसी साधारण से मैसेज पर बताना सही नहीं। आप अपना रिलेशनशिप स्टेटस किसी से शेयर भी करना चाहते हैं तो उसे सामने से मिलकर बताएं। इससे सामने वाले का जेनुइन रिएक्शन भी आपको पता चलेगा। साथ ही कोई मिस अंडस्टैडिंग नहीं होगी।

2. आपका अफेयर

अफेयर चल रहा है तो गलती से भी मैसेज पर ये बात ना ही करें तो बेहतर। आपके ये मैसेज किसी ने देख लिया तो आपको पूरी बातें साझा करनी पड़ेंगी। क्या पता आपका झगड़ा भी इसी मैसेज को लेकर हो जाए। इसलिए अपने दोस्तों से या जानने वाले से अफेयर की बात करें भी तो सामने-सामने।

3. बैंक की डीटेल्स

आज के समय में फ्रॉड बढ़ गया है। डिजिटल जमाने में लोग मोबाइल फोन से ही ट्रांसफर करने लगे हैं। इसलिए अपने बैंक डीटेल्स या ओटीपी किसी से शेयर ना करें। किसी को बताना हो तो सबसे पहले आप उनसे मिलकर डिटेल देने का प्लान करें। अगर ऐसा संभव नहीं तो कॉल पर डीटेल दें।

4. बर्थडे विशेज

लाइफ में ऐसे बहुत लोग होते हैं जो आपके लिए बहुत स्पेशल होते हैं। उनके खास दिन यानी बर्थडे पर सिर्फ फोन से या मैसेज से विश करना सही नहीं। इसलिए कोशिश करें कि किसी के स्पेशल डे पर उससे मिलकर ही विश करें। इससे आप दोनों के रिश्ते और भी गहरे हो जाएंगे।

5. लड़ाई-झगड़े

कई लोग ऐसे भी होते हैं जो फोन या मैसेज पर ही लड़ाई-झगड़े शुरू कर देते हैं। ऐसा करना भी आपके लिए सही नहीं। ना तो आप सामने वाले को ठीक से समझ पाएंगे और ना ही वो आपकी बात समझेगा। इसलिए लड़ाई-झगड़े जैसी चीज को भी दूर रखें। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े