लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: रिश्ता खत्म करने से पहले फॉलो करें ये 5 स्टेप, जल्दबाजी में ना हो जाए कोई गलती

By मेघना वर्मा | Updated: July 17, 2020 09:08 IST

रिश्ता खत्म करने से पहले उससे ब्रेक लीजिए और खुद से ये सवाल कीजिए की वाकई में आप इस रिश्ते को तोड़ना चाहते हैं या इसके साथ रहना चाहते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बात को भी एक बार दिमाग में जरूर लाइए कि आप इस रिश्ते में क्यों आए थे। कहीं आप जरूरत से ज्यादा तो सामने वाले से एसपेक्ट नहीं कर रहे हैं।

आज से सोशल मीडिया वाले जमाने में लोग ऑन लाइन मिलते हैं और फिर डेटिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। रिलेशनशिप में डेटिंग एक महत्वपूर्ण भाग भी होता है जिसमें दो लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते और समझते हैं। इसके बाद ही रिश्ते में आगे बढ़ने की सोचते हैं। 

इन डेटिंग एक्सपीरिएंस में बहुत से लोगों को उनका जीवन साथी मिल जाता है तो बहुत से लोगों को ये फील होता है कि वो राइट वन या जिन्हें वो डेट कर रहे हैं वो स्पेशल वन नहीं है। अगर आपको भी ऐसा ही फील होता हो कि आप जिन्हें डेट कर रहे हैं वो स्पेशल नहीं है या राइट पर्सन नहीं है तो आप ऐसे डील कर सकते हैं-

1. वजह जानने की कोशिश करें

किसी भी रिश्ते को बनाने में समय लगता है मगर वही रिश्ता एक झटके से टूट जाता है। इसलिए रिश्ता तोड़ने से पहले इसे समझें कि आपको कौन सी चीज परेशान कर रही है। इसके लिए आप चीजों को अलग-अलग तरह से ब्रेक करके सोचें। फाइनेंशली, इमोशनली या फीजिकली। आपको किन चीजों में दिक्कत आ रही है इसे सोचने के बाद ही कोई कदम उठाएं।

2. कहीं ज्यादा एसपेक्टशन तो नहीं

आप इस चीज को भी एक बार सोच कर जरूर देखिए कि कहीं आप जरूरत से ज्यादा तो सामने वाले से एसपेक्ट नहीं कर रहे हैं। अगर उम्मीद ज्यादा हो और सामने वाला उस पर खरा ना उतरें तो भी आपको अलग होने के विचार आ सकते हैं। इसलिए पहले खुद ये सवाल जरूर करें कि कहीं आप तो ज्यादा उम्मीद नहीं कर रहे। 

3. इस रिश्ते में क्यों आए थे आप

इस बात को भी एक बार दिमाग में जरूर लाइए कि आप इस रिश्ते में क्यों आए थे। उनकी ऐसी कौन सी क्वालिटी आपको इतनी भा गई थी कि आप इस रिश्ते में आए। अगर इस चीज का जवाब आप ढूंढ लेंगे तो हो सकता है वो प्यार आपका वापिस से आपको मिल जाए।

4. समय लीजिए

अगर इन सभी के बाद भी आपको इस रिश्ते में अलग होने का मन हो रहा है तो कुछ समय खुद को दीजिए। रिश्ता खत्म करने से पहले उससे ब्रेक लीजिए और खुद से ये सवाल कीजिए की वाकई में आप इस रिश्ते को तोड़ना चाहते हैं या इसके साथ रहना चाहते हैं। 

5. अब है बात करने का समय

फाइनली अगर आप अलग होने के नतीजे पर पहुंचे हैं तब ये समय है कि आप अब अपने पार्टनर से अलग होने की बात करें। सभी चीजों को अपने दिमाग में नोटडाउन कर लें। ताकि आपको पता हो आप इस रिश्ते को आगे कंटीन्यू क्यों नहीं करना चाहते हैं। अब अपने पार्टनर से बात कीजिए और उन्हें अपने दिल की बात कहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

क्राइम अलर्टलिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

क्राइम अलर्टबेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

भारतपलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्राइम अलर्टBijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब