लाइव न्यूज़ :

Dating Tips: डेटिंग ऐप्स पर पार्टनर ढूंढते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2022 14:36 IST

डेटिंग ऐप्स पर किसी प्रोफाइल के रियल या फेक होने का पता आसानी से नहीं पता चलता है। ऐसे में यह बात जरूर ध्यान रखें कि आप जिस इंसान ऐप्स या सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं वो फेक तो नहीं!

Open in App
ठळक मुद्देडेटिंग ऐप्स पर अपनी ओरिजिनल इमेज ही शेयर करें। सबसे जरूरी बात कि डेटिंग ऐप्स पर फेक तस्वीरें काफी शेयर होती है, इससे बचें।

Dating Tips: आजकल टेक्नोलॉजी के दौर में पार्टनर ढूंढने के लिए लोग सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। यही पर उनके प्यार की तलाश शुरू होती है और यहीं पर खत्म होती है। लेकिन डेटिंग ऐप्स पर अकाउंट बनाते वक्त और अपनी फिलिंग्स को शेयर करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए। हम अपनी इस खबर में आपको जरूरी कुछ बातें बता रहे हैं।

फेक यूजर्स या अकाउंट से बचें

डेटिंग ऐप्स पर किसी प्रोफाइल के रियल या फेक होने का पता आसानी से नहीं पता चलता है। ऐसे में यह बात जरूर ध्यान रखें कि आप जिस इंसान ऐप्स या सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं वो फेक तो नहीं! आप इसके लिए सामने वाले यूजर के बाकी प्रोफाइल्स जैसे फेसबुक या इंस्टाग्राम की खोजबीन कर सकते हैं। एक बार जब कंफर्म हो जाए कि वह रियल है, तभी बात आगे बढ़ाएं।

फोन नंबर देने से बचें

जिस तरह अपना ऐड्रस देने से पहले आपको सोचना चाहिए उसी तरह अपना कॉन्टैक्ट नंबर डेटिंग ऐप्स या सोशल मीडिया पर ना दें। अगर आपका कॉन्टैक्ट किसी ऐसे इंसान के हाथ में लग गया तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अनजान लोग आपका नंबर शेयर कर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

एड्रेस शेयर न करें

भूल कर भी सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप्स पर अपना एड्रेस शेयर न करें। डेटिंग ऐप्स पर अपना ऐड्रस शेयर करना बड़ी गलती हो सकती है। कोशिश करें कि पहले उस शक्स से बाहर कहीं मिल लें और उसे पहचान लें। अपनी पर्सनल डिटेल्स देनें से पहले उस इंसान के बारे में जान लें। कहीं ऐसा न हो कि किसी अनजान को ऐड्रस शेयर कर आप किसी आफत को घर बुला रहे हैं।

सिर्फ अपनी ओरिजिनल इमेज ही शेयर करें

डेटिंग ऐप्स पर अपनी ओरिजिनल इमेज ही शेयर करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप कोई इमेज शेयर कर रहे हैं तो वो सिर्फ आपकी हो। उस तस्वीर में आपके अलावा कोई दूसरा इंसान उसमें न दिखे। सबसे जरूरी बात कि डेटिंग ऐप्स पर फेक तस्वीरें काफी शेयर होती है, इससे बचें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े