लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2020: साल का पहला ग्रहण आज, पति-पत्नी ना करें ये काम-रिश्ते में आ जाएगी खटास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 10:00 IST

Chandra Grahan 2020: चन्द्र ग्रहण के काल में वैसे तो कई खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें एक पति-पत्नी को ध्यान में रखना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रहण काल के दौरान कुछ भी खाने की मनाही होती है।अक्सर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक-झोक हो जाती है।

साल 2020 का पहला चन्द्र ग्रहण आज यानी 10 जनवरी को लगने जा रहा है। रात को 10.39 बजे से शुरू हो रहा यह ग्रहण करीब चार घंटे का होगा और रात 2.42 बजे खत्म हो जाएगा। इस साल सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल इस वर्ष दुनियाभर के खगोल प्रेमियों को दो सूर्यग्रहणों और चार चंद्रग्रहणों समेत ग्रहण के 6 रोमांचक दृश्य दिखाएगी।

चन्द्र ग्रहण के काल में वैसे तो कई खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें एक पति-पत्नी को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर यदि आपकी शादी नई-नई हुई ही है तो भूलकर भी कुछ चीजों को ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें ग्रहण के समय एक पति-पत्नी को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

1. ना बनाएं शारीरिक संबंध

ग्रहण काल में पति-पत्नी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो शारीरिक संबंध ना बनाएं। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय शारीरिक संबध बनाना अशुभ होता है। वहीं वैज्ञानिक रूप से भी इस बात को सही बताया गया है। इनके अनुसार ग्रहण के दौरान शारीरिक संबध बनाने से आपके रिश्ते में बुरा असर पड़ता है।

2. ना करें किसी भी तरह की वाद-विवाद

अक्सर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक-झोक हो जाती है। मगर ध्यान रखें ग्रहण काल के दौरान अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े। ऐसा करना आप दोनों के ही बीच के रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं। 

3. ना खाएं बाहर की बनी कोई भी चीज

ग्रहण काल के दौरान कुछ भी खाने की मनाही होती है। साइंस के अनुसार भी ग्रहण के दौरन कुछ खाना उचित नहीं। इससे हानिकारक तरंगें खाने को दूषित करती हैं। तो अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ बाहर इंज्वॉय करने जा रहे हैं तो बाहर की चीजों को कतई ग्रहण ना करें।

इस साल कब-कब लगेगा ग्रहण

इस साल पांच और छह जून की दरम्यानी रात दूसरा उपच्छाया चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा। 21 जून को वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। उसे भी भारत में देखा जा सकेगा। इसके बाद पांच जुलाई और 30 नवंबर को सिलसिलेवार दो उपच्छाया चंद्रग्रहण लगेंगे। हालांकि, दोनों ग्रहण भारत में नहीं देखे जा सकेंगे, क्योंकि दोनों खगोलीय घटनाएं जब होंगी उस वक्त भारत में दिन होगा। 

साल का छठा और आखिरी ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा, क्योंकि उस वक्त देश में रात होगी। वहीं बता दें साल 2019 में दुनिया के अलग-अलग इलाकों में तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण नजर आए थे।

टॅग्स :चन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े