लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day Gifts: कॉफी मग और परफ्यूम जैसे बोरिंग गिफ्ट्स को कहें अलविदा, अपने बॉयफ्रेंड को दें ये 6 अट्रैक्टिव प्रेजेंट्स

By मेघना वर्मा | Updated: February 1, 2020 10:34 IST

वैलेंटाइन डे की तैयारी कपल्स महीनों पहले ही शुरू कर देते है। कोई अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहा है तो कोई मूवी डेट। कोई उस दिन अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डिनर बनाएगा तो कोई अपने पार्टनर को रोमांटिक गिफ्ट देगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ छोटी सी और क्यूट सी चीज अपने पार्टनर को देनी हो तो कपल्स कीरिंग आपके लिए परफेक्ट है। वैलेंटाइन डे के मौके पर बहुत सारे कपल्स एक साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं।

फरवरी का महीना शुरू होते ही हवा में प्यार घुलने लगता है। ये वही महीना है जिसका हर कपल बेसब्री से इंतजार करते हैं। फरवरी ही वो महीना है जिसमें पार्टनर अपने लव्ड वन के साथ वैलेंटाइन डे मनाते हैं। वैलेंटाइन डे से पहले रोज डे, प्रपोज डे, प्रॉमिस डे, टेड डी, चॉकलेट डे और किस डे मनाते हैं। 

वैलेंटाइन डे की तैयारी कपल्स महीनों पहले ही शुरू कर देते है। कोई अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहा है तो कोई मूवी डेट। कोई उस दिन अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डिनर बनाएगा तो कोई अपने पार्टनर को रोमांटिक गिफ्ट देगा। वैसे वैलेंटाइन डे के गिफ्ट्स को लेकर अक्सर कंफ्यूजन होती है। खासकर अगर लड़कों को ये गिफ्ट देना पड़े। 

लड़कियों को गिफ्ट देने के लिए बहुतेरे ऑप्शन्स आपके पास होते हैं लेकिन लड़कों को गिफ्ट करने के लिए बहुत कम ही ऑप्शन्स आपके पास होते हैं। अगर आप भी कंन्फ्यूज हैं कि इस वैलेंटाइन आप अपने बॉयफ्रेंड या पार्टनर को क्या गिफ्ट करें, तो परेशान ना हों। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स की लिस्ट लाए हैं जो आप इस बार उन्हें दे सकते हैं। खास बात ये है कि ये गिफ्य ना सिर्फ बजट फ्रेंडली होंगे बल्कि बोरिंग कॉफी कपल मग और कपल कुशन और फोटो फ्रेम से बहुत अच्छे होंगे। 

आप भी देखिए और पसंद कर लीजिए अपने खास के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट

1. फिटनेस बैंड

आज का यूथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव है। अपनी फिटनेस के लिए वो हर बार कुछ नया और अलग करना चाहता है। उनके लिए किसी अच्छी कंपनी का अच्छा सा फिटनेस बैंड एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। इस गिफ्ट को पाकर ना सिर्फ वो खुश होंगे बल्कि उसका रोज इस्तेमाल भी करेंगे। 

2. कॉफी मेकर

आज की रश से भरी लाइफ में बहुत कम समय मिल पाता है कि आदमी अपने लिए खुद कॉफी बना सके। या तो वो ऑफिस जाकर वहां कॉफी पीते हैं या किसी रेस्टरां में। इसलिए इस वैलेंटाइन अपने कॉफी लवर पति या बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कीजिए कॉफी मेकर। 

3. ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स

लड़कों को भी आप ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपके बॉयफ्रेंड को दाढ़ी बढ़ाना पसंद है तो आप उसे बियर्ड ग्रूमिंग सेट गिफ्ट या कॉम्बो गिफ्ट कर सकते हैं। अगर उन्हें बालों की स्टाइलिंग पसंद है तो आप उन्हें उससे जुड़े प्रोडक्ट्स गिफ्ट कर सकते हैं।

4. कपल मसाज एट होम

वैलेंटाइन डे के मौके पर बहुत सारे कपल्स एक साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। ऐसे में आप किसी स्पा से कपल्स मसाज का कूपन भी ले सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप भी इस वैलेंटाइन कपल मसाज का मजा उठा सकते हैं। 

5. कपल्स कीरिंग

कुछ छोटी सी और क्यूट सी चीज अपने पार्टनर को देनी हो तो कपल्स कीरिंग आपके लिए परफेक्ट है। आप इस कीरिंग को अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें अपना और अपने पार्टनर का नाम भी पब्लिश कराकर कस्टमाइज कीरिंग ऑर्डर कर सकते हैं।

6. रिजन वाय आई लव यू जार

अगर आपको अपने हाथों से कुछ गिफ्ट बनाकर अपने पार्टनर को देना है तो आप रिजन वाय आई लव यू जार गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें एक जार के अंदर अपने हाथों से चिट्स बनाकर रखिए और उन्हें बताइए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। एक-एक चिट्स को वो जब खोलेंगे तो आपसे और प्यार कर बैठेंगे। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब