लाइव न्यूज़ :

दोस्तों की दी हुई ये 5 सलाह जरूर माननी चाहिए आपको

By मेघना वर्मा | Updated: June 26, 2020 09:27 IST

दोस्त की कुछ सलाह मानकर हम अपनी लाइफ में हैप्पीनेस वापिस भी पा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजब हमें हमारे कंफर्ट जोन से बाहर निकलने को कहा जाता है तो हम हिल जाते हैं। एक अच्छा दोस्त वो होता है जो आपको आपसे बेहतर जानता है।

दोस्ती वो होती है जो हर रिश्ते से परे होती है और दोस्त वो होता है जो आपको रोते हुए भी हंसा देता है। कभी वो आपकी टांग खींचता है तो कभी आपकी किसी बात पर गाली देता है। मगर दोस्त ही होता है जो हर स्थिति में आपके साथ होता है। वैसे तो दोस्त हर समय कुछ ना कुछ सलाह देते ही रहते हैं। कभी हम उनकी सलाह को हल्के में लेते हैं तो कभी यूं ही छोड़ देते हैं। 

दोस्त की कुछ सलाह मानकर हम अपनी लाइफ में हैप्पीनेस वापिस भी पा सकते हैं। वो दोस्त होता है जो आपको आपसे बेहतर जानता है। इसलिए दोस्त की कुछ सलाह आपको अपनी खुशी के लिए जरूर मानना चाहिए। आज हम यहां आपको दोस्तों की कुछ ऐसी ही सलाह बताने जा रहे हैं।

1. तुम्हें अपनी जॉब क्विट कर देना चाहिए

अक्सर हम ऑफिस और प्रोफेशनल लाइफ में इतने बिजी हो जाते हैं कि हमें किसी चीज का होश हवास नहीं रहता। सिर्फ यही नहीं हम ऑफिस फाइलों या काम में इतने उलझे रहते हैं कि खुद डिप्रेस फील करते हैं। बहुत से लोगों पर ऑफिस का प्रेशर इतना ज्यादा हो जाता है कि वो जिंदगी जीना भूल जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी दोस्त की बात मान लेना चाहिए और अपनी नौकरी से किनारा कर लेना चाहिए।

2. तुम डिप्रेस्ड लग रहे हो

एक अच्छा दोस्त वो होता है जो आपको आपसे बेहतर जानता है। इसलिए दोस्त की बात मान लेना सही। आप खुद में और बाकी चीजों में इतने बिजी हो जाते हैं कि खुद पर ध्यान नहीं देते। खुद की मेंटल स्टेबिलिटी पर ध्यान नहीं देते। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने दोस्त की सलाह मानें और किसी भी तरह से डिप्रेस्ड हों तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

3. तुम अपने नए पार्टनर के साथ खुश नहीं हो

हां आपका नया रिलेशनशिप है। आपको अपनी खुशी-नाखुशी के बारे में पता है। मगर कभी-कभी सामने वाला खासकर आपके दोस्त इस बात को बहुत अच्छे से जान जाते हैं कि आप नए पार्टनर के साथ खुश नहीं हो। हो सकता है आपको ये बात ना फील होती हो मगर आप अंदर ही अंदर चेंज हो रहे हों। ये चेंज आपके दोस्तों को जरूर महसूस होगा।

4. अपने कंफर्ट से बाहर निकलो

जब हमें हमारे कंफर्ट जोन से बाहर निकलने को कहा जाता है तो हम हिल जाते हैं। सालों से एक ही रूटीन और एक ही चीज को फॉलो करते करते हमें उसकी आदत हो जाती है जो नुकसान दायक भी है। मगर अपने कंफर्ट से निकलना भी जरूरी है। इसलिए अपने दोस्त की सलाह को जरूर ध्यान दें।

5. आपकी फैमिली भी कभी गलत हो सकती है

हो सकता है हर बार आपकी ही गलती ना हो। अक्सर घर वाले भी समाज के दबाव में आकर कुछ ऐसी चीजें कर जाते हैं जो सही नहीं होती। मगर आप खुद गिल्ट फील करने लगते हैं। ऐसा नहीं है। इस पर आपको अपने दोस्तों से बात करनी चाहिए। आपके दोस्त ये बेहतर बता पाएंगें कि आपको ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े