लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: गंभीर रिश्ते में पुरुषों को असुरक्षित बनाती हैं ये 5 बातें, भूलकर न करें ये काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2022 17:06 IST

इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि अगर किसी के साथ एक गंभीर रिश्ते में हैं तो कोई काम ऐसा न करें जिससे आपका बॉयफ्रेंड या पति असुरक्षति महसूस करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप अपने बॉयफ्रेंड के सामने किसी दूसरे लड़के की तारीफ कर रही हैं तो आपकी ये हरकत आपके पार्टनर में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकती है।अगर आपके मेल फ्रेंड्स हैं और आप उनके साथ बहुत सहजता से पेश आती हैं तो इस बात से भी आपके पार्टनर को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

Relationship Tips: अक्सर ही लोग अपने सीरियस रिलेशनशिप में कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनका रिश्ता खराब हो जाता है। कुछ लड़कियां ऐसा जानबूझकर करती हैं, जबकि कुछ को इस बात का अंदाजा नहीं लग पाता कि उनकी हरकतें उनके पार्टनर पर क्या असर डालती हैं। हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि अगर किसी के साथ एक गंभीर रिश्ते में हैं तो कोई काम ऐसा न करें जिससे आपका बॉयफ्रेंड या पति असुरक्षति महसूस करने लगे।

दूसरे व्यक्ति की तारीफ करते रहना

अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के सामने किसी दूसरे लड़के की तारीफ कर रही हैं तो आपकी ये हरकत आपके पार्टनर में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकती है। आपका पार्टनर चाहे जितना भी कूल क्यों न हो, लेकिन वो कभी भी इस तरह की बातों को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

बुरे ब्रेकअप की यादें

कई बार व्यक्ति के जीवन में कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं, जो उनपर बुरे प्रभाव छोड़ जाती हैं, जिनसे उभरने में किसी भी व्यक्ति को थोड़ा-बहुत समय तो लगता ही है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर हाल-फिलहाल में किसी बुरे रिलेशनशिप से बाहर आया है तो उसे संभलने में समय लगेगा। इस प्रक्रिया में आपको उनका साथ देना है न कि ये जतलाना है कि उसके लिए वो अकेले ही दोषी हैं। इसका एकमात्र उपाय ये है कि आप उनको विश्वास दिलाएं कि सारी महिलाएं एक जैसी नहो होती हैं। 

पुरुष मित्रों संग सहजता से पेश आना

अगर आपके मेल फ्रेंड्स हैं और आप उनके साथ बहुत सहजता से पेश आती हैं तो इस बात से भी आपके पार्टनर को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। दरअसल, चाहे आपका बॉयफ्रेंड जितना भी ओपन माइंडेड क्यों न हो लेकिन वो आपको किसी के साथ शेयर नहीं कर सकता। उन्हें लगता है कि जो बांड आप दोनों के बीच है, वो किसी अन्य के साथ नहीं हो सकता। 

बातें छिपाना

रिश्तों में भी ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है। एक स्वस्थ रिश्ते में जरूरी है कि आप दोनों के बीच पारदर्शिता हो। जब आप दोनों एक-दूसरे से बातें शेयर करेंगे या एक-दूसरे को ध्यान से सुनेंगे तो आपके पार्टनर को या आपको कभी असुरक्षा का भाव महसूस ही नहीं होगा। 

आपकी सहेलियों द्वारा इग्नोर होना

अगर आपकी सहेलियां अक्सर आपसे मिलने घर आती-जाती रहती हैं। या फिर आप लोग बाहर गेट-टूगेदर करती हैं और इस दौरान आपके पार्टनर को ऐसा महसूस होता है कि आपकी सहेलियां उन्हें इग्नोर कर रही हैं तो इससे भी वो असुरक्षित हो जाते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े