लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: काफी मुश्किल होता है टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म करना, जानिए इसके 6 कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 23, 2022 15:11 IST

उतार-चड़ाव हर रिश्ते का हिस्सा है। हालांकि, प्यार के नाम पर हम कब और कैसे टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंस सकते हैं और अस्वस्थ रिश्ते में बने रह सकते हैं, इसका हमें एहसास भी नहीं होता। मगर काफी बार टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म करना एक मुश्किल काम लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देलोग अपने पार्टनर पर इस कदर निर्भर हो जाते हैं कि वे भूल जाते हैं कि अकेले रहना कैसा लगता है। वित्तीय बाधाएं एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आती हैं, जिसके कारण लोग एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को छोड़ने से हिचकिचाते हैं।"लोग क्या कहेंगे" ने बहुत लोगों की जिंदगियां खराब की हैं।

Relationship Tips: कहते हैं कि किसी भी रिश्ते की नींव को विश्वास और प्यार से ही सींचा जाता है। जब तक आपके रिश्ते में प्यार का एहसास नहीं होता, तब तक आप अपने पार्टनर के साथ कभी खुश नहीं रह सकते। ऐसे में कई बार कपल्स के बीच में आपसी तालमेल सही न होने की वजह से छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी या लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं, जो बाद में काफी बड़े हो जाते हैं। 

उतार-चड़ाव हर रिश्ते का हिस्सा है। हालांकि, प्यार के नाम पर हम कब और कैसे टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंस सकते हैं और अस्वस्थ रिश्ते में बने रह सकते हैं, इसका हमें एहसास भी नहीं होता। मगर काफी बार टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म करना एक मुश्किल काम लगता है। टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म करना मुश्किल क्यों होता है, आईए जानते हैं इसके पीछे के 6 कारण।

अकेले होने का डर

भावनात्मक लगाव तब होना लाजमी है जब आप किसी से प्यार करते हैं। लोग अपने पार्टनर पर इस कदर निर्भर हो जाते हैं कि वे भूल जाते हैं कि अकेले रहना कैसा लगता है। 

वित्तीय बाधाएं

वित्तीय बाधाएं एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आती हैं, जिसके कारण लोग एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को छोड़ने से हिचकिचाते हैं। कई स्थितियों में पीड़िता आर्थिक रूप से अपने पार्टनर पर निर्भर होती है और पैसा, घर व अन्य सुविधाएं न होने के विचार पीड़ित को टॉक्सिसिटी के अंत में ले जाते हैं।

सामाजिक और पारिवारिक दबाव

"लोग क्या कहेंगे" ने बहुत लोगों की जिंदगियां खराब की हैं। यह साल 2022 है और ऐसे कई लोग हैं जो अनावश्यक सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण अभी भी अपने दिल की नहीं सुन सकते हैं। कई कपल्स को एकसाथ रहने की सलाह दी जाती है, भले उस रिश्ते से हुआ नुकसान मरम्मत से परे हो।

पिछले वर्षों के निवेश को खोना नहीं चाहते

बहुत से लोग किसी और के साथ एक नया अध्याय शुरू करने से डरते हैं क्योंकि उन्होंने पहले से ही अपने रिश्ते में काफी समय और ऊर्जा का निवेश किया है। इस वजह से भी लोग कई बार टॉक्सिक रिलेशनशिप को स्वीकार कर लेते हैं।

आत्मसम्मान का कम होना

कम आत्मसम्मान एक अस्वस्थ रिश्ते में रहने में एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है क्योंकि इससे व्यक्ति को विश्वास हो सकता है कि कोई और उन्हें नहीं चाहेगा, इसलिए वे अपने वर्तमान साथी के साथ भी रह सकते हैं।

टॉक्सिक दोस्तों, परिवार के साथ पले-बढ़े

आप अराजकता में शांति की भावना महसूस कर सकते हैं यदि इसमें आपके बचपन या आपके और आपके माता-पिता या दोस्तों के बीच अतीत में कुछ समानताएं हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े