लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: रिश्ते में आकर्षण बनाए रहने के लिए करें ये 5 काम, नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 11, 2022 15:01 IST

रिश्ता लॉन्ग टर्म का हो या शॉर्ट टर्म का अपनी तरफ से आपको उसमें अट्रैक्शन बरकरार होना चाहिए. इस अट्रैक्शन को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है. आप अपने पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए और रिश्ते में आकर्षण बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें.

Open in App
ठळक मुद्देप्यार का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जिसमें आप अपना सब कुछ खोकर भी खुश रहते हैं.साथी का साथ हो तो आप दुनिया से लड़ने को भी तैयार हो जाते हैं.

रिलेशनशिप में आकर्षण होना बहुत जरूरी है. अगर आपके रिश्ते में आकर्षण नहीं होगा तो आप दोनों को इस रिलेशनशिप में बोरियत होने लगेगी. इसीलिए अपने रिश्ते में अट्रैक्शन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. प्यार का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जिसमें आप अपना सब कुछ खोकर भी खुश रहते हैं. साथी का साथ हो तो आप दुनिया से लड़ने को भी तैयार हो जाते हैं. 

इसलिए ये जरूरी है कि इस रिश्ते में वैसे ही आकर्षण बना रहना चाहिए. रिश्ता लॉन्ग टर्म का हो या शॉर्ट टर्म का अपनी तरफ से आपको उसमें अट्रैक्शन बरकरार होना चाहिए. इस अट्रैक्शन को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है. आप अपने पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए और रिश्ते में आकर्षण बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें. आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें-

1. सरप्राइज देते रहें

सरप्राइज छोटा हो या बड़ा आपके पार्टनर को आपकी तरफ हमेशा आकर्षित करके रखता है. इसलिए अपने पार्टनर को कुछ-कुछ समय पर सरप्राइज दे सकते हैं. ये किसी भी तरह का हो सकता है चाहें तो उनके मनपसंद का खाना बना दें या उनके लिए छोटी सी पार्टी ऑर्गनाइज कर दें.

2. ईमानदारी रखें बरकरार

प्यार में ईमानदारी बहुत जरूरी है. आप अपने पार्टनर से ईमानदार रहेंगे तो ही आप उनकी तरफ आकर्षित भी रहेंगे. अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उनसे अपनी बातें शेयर करें. इससे आप दोनों ही एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे. 

3. खुद के साथ बनाएं यादें

एक-दूसरे के साथ यादें बनाना भी बहुत जरूरी है. अपने छोटे-छोटे पलों को कैप्चर करें, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं. आप दोनों एक-साथ जितना ज्यादा एन्जॉय करेंगे उतने ही खुश रहेंगे.

4. एक-दूसरे को करें सपोर्ट

आपका साथी अगर आपको सपोर्ट करता है तो आप खुद को लकी मानिए. आपके साथी का साथ आपके लिए सब कुछ है. अपने साथी को सपोर्ट करें इससे आपमें भी हिम्मत बनी रहेगी.

5. अपने रिलेशनशिप को दें अहमियत

अपने रिलेशनशिप को अहमियत देना भी जरूरी है. आपके लिए जितने जरूरी आपके घर वाले हैं उतने ही जरूरी आपका पार्टनर भी होना चाहिए.

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े