लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: नए रिलेशनशिप में इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, कभी खराब नहीं होगा आपका रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 8, 2022 15:24 IST

नए रिलेशनशिप में आने के बाद आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इन बातों की मदद से आप अपना रिश्ता और बेहतर कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिलेशनशिप को लेकर दूसरों से मिल रहीं सलाह भी आपको अपने रिश्ते से दूर रखनी हैं।नए रिलेशनशिप में आने के बाद आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Relationship Tips: अक्सर ही नए कपल्स इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका रिश्ता उनके अनुसार नहीं चल रहा। दरअसल, इसके पीछे कई कारण होते हैं। पहली चीज तो ये कि आप दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे को समझने और ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत होती है। इसके अलावा जरूरी है कि आप दोनों के बीच कोई तीसरा न आए।

यही नहीं, रिलेशनशिप को लेकर दूसरों से मिल रहीं सलाह भी आपको अपने रिश्ते से दूर रखनी हैं। नए रिलेशनशिप में आने के बाद आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्वॉइंट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने नए रिश्ते के लिए जरूर ध्यान देना चाहिए।

1. खुशमिजाज हो आपका स्वभाव

खुद के या किसी के भी स्वभाव में किसी तरह का बदलाव करना मुश्किल है मगर आपको अपने नेचर में बदलाव लाना होगा। अगर आप अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं तो हमेशा सीरियस रहना अच्छा नहीं। अपने पार्टनर को हंसाना और खुश रहना जरूरी है।

2. उनके फैसलों को दें अहमियत

जरूरी नहीं कि अपने फैसले को किसी पर थोपें। किसी भी मुद्दे पर सामने वाले की राय जरूर लें और उनकी राय को अहमियत भी जरूर दें। ऐसे उनको भी खास फील होगा और आप दोनों को ही इस रिश्ते में और मजबूती का एहसास होगा।

3. सम्मान है जरूरी

किसी भी रिश्ते में सम्मान की जरूरत होती है। आप भी अपने रिश्ते में अपने पार्टनर को सम्मान जरूर दें। कई बार ऐसा होता है कि छोटी-छोटी बातों पर झुंझला जाते हैं और हर बात के लिए प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते में खटास आ जाती है।

4. पर्सनल स्पेस भी है जरूरी

जिस तरह लड़को को उनका पर्सनल स्पेस चाहिए होता है उसी तरह लड़कियों को भी पर्सनल स्पेस देना जरूरी होता है। इसलिए अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस जरूर दें। आपकी पार्टनर के साथ हर समय फोन पर चिपके रहना मैसेज करते रहना भी आपके लिए भारी पड़ सकता है।

5. जल्दबाजी ले डूबेगी

कुछ लोग रिलेशनशिप में आने के बाद ही शादी और फैमिली के लिए जल्दबाजी ले करने लगते हैं। मगर ऐसा ना करें। नए साल की शुरुआत में ही उन पर शादी का दबाव ना डालें। अभी कुछ साल एक-दूसरे के बीच के रिश्ते को समझे। एक-दूसरे को समझे इसके बाद ही शादी के लिए सोचें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े