लाइव न्यूज़ :

Dating Tips: डेटिंग के लिए अच्छी नहीं ये 3 आदतें, न छोड़ने पर खराब हो सकता है रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2022 14:54 IST

अगर आप अपनी डेट में ये सोचकर जा रहे हैं कि बस इस बार तो आपको आपका मनचाहा पार्टनर मिल जाएगा तो हो सकता है कि आपको सिर्फ निराशा ही हाथ लगे। ऐसा इसलिए कोई किसी रिश्ते में वो ही दो लोग साथ आते हैं, जिनकी बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ मेल खाती है या उन्हें लगता है कि उन दोनों में बहुत सी चीजें कॉमन हैं।

Open in App

Dating Tips: रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में इस बात की उम्मीद करना कि आपको अपना सोलमेट मिल गया है तो आप कहीं न कहीं गलत सोच रहे हैं। दरअसल, अपना जीवनसाथी ढूंढना कोई आसान काम नहीं है। अगर आप अपनी डेट में ये सोचकर जा रहे हैं कि बस इस बार तो आपको आपका मनचाहा पार्टनर मिल जाएगा तो हो सकता है कि आपको सिर्फ निराशा ही हाथ लगे। 

ऐसा इसलिए कोई किसी रिश्ते में वो ही दो लोग साथ आते हैं, जिनकी बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ मेल खाती है या उन्हें लगता है कि उन दोनों में बहुत सी चीजें कॉमन हैं। वैसे अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं और चाहते हैं कि आपका ये रिश्ता आगे भी ऐसे ही खुशनुमा बना रहे है तो यहां आपको 3 टिप्स दिए जा रहे हैं। ये टिप्स आपकी उन आदतों या हरकतों के बारे में हैं, जो आपको अपने रिलेशनशिप के लिए छोड़नी पड़ेंगी। 

सुपरफिशियल न रहें

वो दिन गए जब लोगों को उनके शक्ल के आधार पर जज किया जाता था। डेट के लिए तैयार होना आपकी अपनी पसंद है। आप जैसे भी अच्छे हैं। ऐसे में कभी भी अपने पार्टनर के सामने सुपरफिशियल बनने की कोशिश कभी न करें। इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है। 

होमोफोबिया या होमोफोबिक बयान

ये मुद्दा ज्यादा गंभीर है। सदियों पहले एक समय था जब मुख्यधारा की मीडिया या फिल्में सिचुएशनल कॉमेडी के नाम पर होमोफोबिक चुटकुले सुनाने से नहीं कतराती थीं। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। इसलिए आपको खुद को नियंत्रण में रखना चाहिए और खुद को शिक्षित करना चाहिए ताकि डेट पर जाने पर आप एलजीबीटी समुदाय का किसी कीमत पर आपत्तिजनक मजाक न बनाएं।

लिंग आधारित रूढ़ियां

आपको लिंग आधारित रूढ़ियों से दूर रहना भी याद रखना चाहिए। उदाहरण के लिए यह संकेत न दें कि एक महिला की भूमिका केवल रसोई में है या यह सुझाव न दें कि आपकी डेट शादी के बाद अपना करियर छोड़ दे। ऐसे ही जब पुरुषों की बात आती है तो मेकअप करने या गुलाबी रंग की शर्ट चुनने के लिए उनका मजाक न उड़ाएं। याद रखें कि पुरुषों के लिए क्रॉसड्रेसर होना या महिलाओं के लिए काम करना पूरी तरह से स्वीकार्य है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े