लाइव न्यूज़ :

साल 2019 में गुरु ग्रह का 12 राशियों की लव लाइफ पर होगा प्रभाव, तुला, मकर राशि की बदलेगी जिंदगी

By गुलनीत कौर | Updated: January 2, 2019 13:54 IST

वर्ष 2019 में कर्क राशि के जातको का प्रेमी जीवन यादगार लम्हे बनाएगा। कुछ ऐसा होगा जिसे जिन्दगी भर आप याद करके मुस्कुराएंगे। सिंगल लोग इस साल नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाएंगे।

Open in App

आप रिलेशनशिप में हैं या सिंगल हैं? शादीशुदा हैं या कुंवारे? नए साल में आपके रिलेशनशिप स्टेटस में कैसा बदलाव आएगा, कोई साथी मिलेगा या नहीं। साथ ही प्यार या शादी के रिश्ते में पहले से हैं तो यह वर्ष आपके लिए इस संबंध में क्या खास लाएगा, ज्योतिष शास्त्र की सहायता से यहां हम आपको बताने जा रहे हैं। साल 2019 में ज्योतिष की बारह राशियों के जीवन में प्यार, शादी और रोमांस की क्या स्थिति रहेगी, पेश है ज्योतिष आचार्य पंडित मृगांक शर्मा द्वारा किया गया ज्योतिष आंकलन।

मेष राशि

वर्ष 2019 में मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अहंकार के चलते पार्टनर के साथ बार बार टकराव होगा। इस वजह से आप दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ सकती हैं। इसे कंट्रोल करना हो तो प्रेम में अहंकार को जगह न दें। और रिश्ते को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको प्रेम में पारदर्शिता लानी होगी।

वृषभ राशि

इस वर्ष आपका प्रेम जीवन मिलेजुले परिणाम देगा। साल की शुरुआत में आपको कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा लेकिन बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी छोटी बात पर प्रेमसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कोशिश करें कि मामले को ज़्यादा तूल न दें, नहीं तो परिस्थिति को क़ाबू करना मुश्किल हो जाएगा। 

मिथुन राशि

प्रेम जीवन में यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए ख़ास होने वाला है। आपको पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने के ढेर सारे मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आप दोनों की केमिस्ट्री रंग लाएगी। लेकिन अगर पहले से दिक्कतें चल रही हैं तो निराश ना हों। अप्रैल के बाद प्यार की डोर मजबूत हो जाने की संभावना है। इसके अलावा प्यार की तलाश कर रहे जातकों की अगस्त महीने तक खोज खत्म हो जाएगी। 

कर्क राशि

वर्ष 2019 में कर्क राशि के जातको का प्रेमी जीवन यादगार लम्हे बनाएगा। कुछ ऐसा होगा जिसे जिन्दगी भर आप याद करके मुस्कुराएंगे। सिंगल लोग इस साल नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाएंगे। पहले से रिलेशनशिप में जो हैं वे अपने रिश्ते को एक नई मजबूती देंगे। साल के मध्य में दामपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन आपसी समझ से यह भी सुलझ जाएगा।

सिंह राशिइस वर्ष प्रेम जीवन में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए संयम बनाकर रखें। साथी के साथ किसी बड़ी बहन में पड़ने से बचें। आप दोनों के झगड़े का कारण केवल गलतफहमी ही होगी। इसलिए झगड़ा करने से पहले बात को गहराई से समझने की कोशिश करें। परिस्थिति बिगड़ने से पहले ही कंट्रोल में आ जाएगी। 

कन्या राशि

साल 2019 में आपको प्रेम जीवन के संदर्भ में कोई खास बदलाव देखने को नैन मिलेगा। हालांकि कई उतार-चढ़ाव आयेंगे, लेकिन ये पहले से ही चले आ रहे हैं। इसलिए इस साल से अधिक आकांक्षाएं ना लगाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का प्रेमी जीवन इस साल बेहद रोमांचक होने वाला है। रोमांस की कोई कमी नहीं रहेगी। अगर लंबे समय से सिंगल हैं तो इस साल किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। पहले से रिलेशनशिप में हैं तो इस साल आपकी शादी के चांसेस हैं। साल के मध्य में घर में कोई बड़ी ख़ुशी दस्तक दे सकती है। इस समय घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए यह साल उत्तम रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांस करने और अधिक वक्त बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप दोनों का रिलेशनशिप पहले से और भी मजबूत होता दिखाई देगा। अगर साथी से अनबन चल रही है तो वह भी जल्द ही दूर हो जाएगी। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की लव लाइफ मिलेजुले परिणाम वाली होगी। अपने रिलेशनशिप को लेकर इस साल आप कुछ ज्यादा ही गंभीर रहेंगे। उलझनों को सुलझाने की जिम्मेदारी खुद ही लेंगे। शादी में साथी के साथ अनबन हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और बातचीत के माध्यम से मसला निबटाएं।

मकर राशि

मकर राशि के जातक इस साल अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। इनका प्रेम जीवन रोमांचक होने वाला है। इस साल आप लव पार्टनर को लाइफ़ पार्टनर बनाना का भी सोच सकते हैं। संभावना है कि आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार की ओर से आपको सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का प्रेम जीवन इस साल सामान्य से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआती महीनों में दिक्कत हो सकती है लेकिन मार्च के बाद स्थिति में सुधार आ जाएगा। आपको केवल अपने प्यार पर भरोसा करना है। परिस्थिती अपने आप ही सही होती चली जाएगी। 

मीन राशि

क्रम में आख़िरी राशि है मीन राशि। इनके प्रेम जीवन की बात करें तो इन्हें बेहद सावधानी से चलना होगा। ये लोग प्यार में बार बार भ्रम का शिकार हो सकते हैं। पार्टनर पर हर बात पर शंका हो सकती है। ऐसे में केवल प्यार पर भरोसा करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले पार्टनर के साथ बैठकर शांति से बात कर लें।

टॅग्स :न्यू ईयररिलेशनशिप टिप्सज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े