लाइव न्यूज़ :

Office Affair: ऑफिस रोमांस के वो 10 संकेत जो बताते हैं आपके कलीग्स का चल रहा है सीक्रेट अफेयर

By मेघना वर्मा | Updated: December 26, 2019 12:15 IST

ऑफिस रोमांस में फंसे आपके दोनों कलीग अपनी छोटी-छोटी हरकतों से जाने-अनजाने में आपको बता ही देते हैं कि उनका सीक्रेट अफेयर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआज के समय में ऑफिस रोमांस कॉमन सी बात हो गई है। आपके कलीग के बीच किसी भी तरह का रोमांस चल रहा हो तो इसका पता चल ही जाता है।

एक इंसान अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा अपने ऑफिस में बिताता है। सुबह से लेकर शाम तक वो ऑफिस और ऑफिस के काम के बीच रहता है। कभी बॉस की डांट सुनता है तो कभी कलीग से दूसरे कलीग की बुराई भी करता है। वहीं इसी ऑफिस में कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिन्हें कुछ लोग प्यार तो कुछ लोग ऑफिस रोमांस बुलाते हैं। 

आज के समय में ऑफिस रोमांस कॉमन सी बात हो गई है। आपके कलीग के बीच किसी भी तरह का रोमांस चल रहा हो तो इसका पता चल ही जाता है। ऑफिस रोमांस में फंसे आपके दोनों कलीग अपनी छोटी-छोटी हरकतों से जाने-अनजाने में आपको बता ही देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि ऑफिस कलीग्स के बीच सीक्रेट अफेयर चल रहा है।

1. नहीं बनाते आई कॉन्टेक्ट

ऑफिस रोमांस की सबसे खास बात ये होती है कि जिन दो लोगों के बीच सीक्रेट अफेयर चल रहा होता है वो जल्दी एक-दूसरे से आई कॉन्टैक्ट नहीं बनाते। कैंटिन एरिया में या मीटिंग रूम में भी बातें सारी हो जाती हैं मगर दोनों की नजरें एक-दूसरे से नहीं मिलतीं।

2. कभी साथ में नहीं छोड़ते ऑफिस

ऑफिस के अंदर रोमांस करना गॉसिप का कारण बनना भी होता है। इस बात को सभी जानते हैं इसलिए अपनी तरफ से वो हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके अफेयर का पता किसी को ना चलें। इसी कोशिश में वो कभी भी साथ में ऑफिस नहीं छोड़ते। भले ही उनके जाने आने में 10 से 15 मिनट का ही अंतर क्यों ना हो।

3. करते हैं सबसे ज्यादा ओवरटाइम

इस बात को भी कई बार देखा गया है कि जिन ऑफिस में ऑफिस कलीग्स के बीच अफेयर होता है वो एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम बिताने के लिए ओवरटाइम भी करते नजर आते हैं।

4. अक्सर इत्फाक से सेम जगह पर ही आते हैं नजर

अगर आप अपने वेकेशन पर या काम से किसी जगह निकले हों तो अक्सर आपके ऑफिस रोमांस वाले कलीग साथ नजर आ जाते हैं। अगर आप उनसे मिलते भी हैं तो वो दोनों ऐसे दर्शाते हैं जैसे ये महज एक इत्फाक हो।

5. करते हैं एक-दूसरे को डिफेंड

ऑफिस रोमांस ही नहीं किसी भी तरह के रोमांस में ये चीज तो तय है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को चीजों में डिफेंड करते हैं। ऑफिस में भी डायरेक्टली भले ना करें मगर इनडायरेक्ट वे में वो एक-दूसरे को डिफेंड करते हैं।

6. उनके वेकेशन और सिक लीव पड़ते हैं साथ

अक्सर सीक्रेट अफेयर रखने वाले कलीग एक साथ या तो बिमार पड़ जाते हैं या एक साथ दोनों वेकेशन पर चले जाते हैं। अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो एक वेकेशन और एक सिक लीव पर होते हैं।

7. बदल जाते हैं उनके टेस्ट

ऑफिस में आने के तुरंत बाद और कुछ दिनों बाद में आपको अपने कलीग में कुछ चेंजेज दिखने लगते हैं। उनकी पसंद ना पसंद सब बदल जाती है। इसका भी ये मतलब हो सकता है कि उनका अफेयर शुरू हो चुका है।

8. पार्किंग एरिया में भी दिख जाते हैं साथ

ऑफिस का ये कपल अक्सर आपको कभी पार्किंग एरिया तो कभी कैंटीन एरिया में साथ टहलता या बैठा दिखाई दे जाएगा। अगर आपने उन्हें देख लिया तो पहले वो थोड़ा सा संकोच जरूर करेंगे मगर बाद में फिर उसी एरिया में दिखाई देंगे।

9. ऑफिस से अचानक ही हो जाते हैं गायब

अक्सर आपने देखा होगा ऑफिस के ये दोनों लव बर्ड्स अचानक ही अपनी सीट से एक साथ गायब हो जाते हैं। अगर एक पार्टनर पहले कहीं चला गया है तो दूसरा पार्टनर भी थोड़ी देर बार अपनी सीट से नदारद दिखता है।

10. अचानकर से मिलता है शादी का कार्ड

आपने भी इस चीज को जरूर फेज किया होगा। जब आपके कलीग्स के शादी का कार्ड अचानक ही आपके पास आ जाता है। ऑफिस में बने ये लव बर्ड्स अपनी जिंदगी एक साथ बिताने की तैयारी कर चुके होते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े