Rajasthan Bjp Candidate List: 2019 में टिकट काटा और 2023 में सूरजगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार घोषित, राजस्थान में 124 प्रत्याशियों की घोषणा, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 21, 2023 16:10 IST2023-10-21T16:02:42+5:302023-10-21T16:10:06+5:30

Rajasthan Bjp Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की।

Rajasthan Bjp List Santosh Ahlawat Ticket canceled in 2019 and declared candidate from Surajgarh Assembly in 2023 124 candidates announced in Rajasthan see list | Rajasthan Bjp Candidate List: 2019 में टिकट काटा और 2023 में सूरजगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार घोषित, राजस्थान में 124 प्रत्याशियों की घोषणा, देखें लिस्ट

Rajasthan Bjp Candidate List: 2019 में टिकट काटा और 2023 में सूरजगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार घोषित, राजस्थान में 124 प्रत्याशियों की घोषणा, देखें लिस्ट

Highlightsपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित 83 उम्‍मीदवारों के नाम हैं।वी. राजे को झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया गया है।कुल 200 सीट हैं जिनके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।

Rajasthan Bjp Candidate List: भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम शामिल हैं। झुंझुनु से बीजेपी की सांसद रहीं संतोष अहलावत का टिकट 2019 लोक सभा चुनाव में काट दिया गया था। तब उन्होंने कहा था कि बुरे दिन आए हैं तो क्या कभी अच्छे दिन भी आएँगे।

आज लंबे वनवास के बाद उनकी वापसी हुई। बीजेपी ने उन्हें सूरजगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित 83 उम्‍मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी की ओर से दिल्ली में यह सूची जारी की गई जिसमें राजे को झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया गया है। राठौड़ को तारानगर से एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को आमेर से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी ने कुल 124 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। राज्य में कुल 200 सीट हैं जिनके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।

Web Title: Rajasthan Bjp List Santosh Ahlawat Ticket canceled in 2019 and declared candidate from Surajgarh Assembly in 2023 124 candidates announced in Rajasthan see list

राजस्थान से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे