Rajasthan Assembly Election 2023 Congress releases first list: कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें सीएम गहलोत और सचिन पायलट कहां से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 21, 2023 16:55 IST2023-10-21T14:40:07+5:302023-10-21T16:55:26+5:30
Rajasthan Assembly Election 2023 Congress releases first list: कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी कर दी है।

file photo
Rajasthan Assembly Election 2023 Congress releases first list: कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को टोंक से उम्मीदवार बनाया गया।
Congress releases the first list of 33 candidates for the upcoming Rajasthan Assembly Elections.
— ANI (@ANI) October 21, 2023
CM Ashok Gehlot to contest from Sadarpura, Sachin Pilot to contest from Tonk, CP Joshi from Nathdwara, Divya Maderna from Osian, Govind Singh Dotasara from Lachhmangarh, Krishna… pic.twitter.com/gXtFsDlY9U
सूची इस प्रकार है:
1. नोहर — अमित चाचाण
2 .कोलायत — भंवर सिंह भाटी
3. सादुलपुर — कृष्णा पूनिया
4. सुजानगढ़ (अजा)— मनोज मेघवाल
5. मंडावा — रीटा चौधरी
6. लक्ष्मणगढ़ — गोविंद सिंह डोटासरा
7. विराटनगर — इंद्राज सिंह गुर्जर
8. मालवीय नगर — अर्चना शर्मा
9. सांगानेर — पुष्पेंद्र भारद्वाज
10. मुंडावर — ललित कुमार यादव
11. अलवर ग्रामीण (अजा) — टीकाराम जूली
12 सिकराय (अजा) — ममता भूपेश
13. सवाई माधोपुर — दानिश अबरार
14. टोंक — सचिन पायलट
15. लाडनूं — मुकेश भाकर
16. डीडवाना — चेतन सिंह चौधरी
17. जायल (अजा) —मंजू देवी
18. डेगाना — विजयपाल मिर्धा
19. परबतसर — रामनिवास गावड़िया
20. ओसियां — दिव्या मदेरणा
21. सरदारपुरा — अशोक गहलोत
22. जोधपुर — मनीषा पंवार
23. लूणी — महेंद्र विश्नोई
24. बायतु — हरीश चौधरी
25. वल्लभनगर —प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
26. डूंगरपुर (अजजा) — गणेश घोघरा
27. बागीडोरा (अजजा) — महेंद्रजीत सिंह मालवीय
28. कुशलगढ़ (अजजा) — रमीला खड़िया
29. प्रतापगढ़ (अजजा) — रामलाल मीणा
30. भीम — सुदर्शन सिंह रावत
31. नाथद्वारा — सी पी जोशी
32. मांडलगढ़ — विवेक धाकड़
33. हिंडोली — अशोक चांदना।
सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी। राजस्थान विधानसभा की कुल दो सौ सीटों पर 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा व तीन दिसंबर को मतगणना होगी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी ने उनके गढ़ टोंक सीट से मैदान में उतारा है।
Congress releases first list of 33 candidates for Rajasthan assembly polls, CM Ashok Gehlot fielded from Sardarpura, Sachin Pilot from Tonk
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2023
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 33 उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, गहलोत को उनके विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से ही उम्मीदवार बनाया गया है।
पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह वर्तमान विधायक हैं। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वारा से उम्मीदवार बनाया है। बायतू से पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और सवाई माधोपुर से दानिश अबरार को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गत बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
Rajasthan assembly polls: Congress fields Speaker C P Joshi from Nathdwara, state unit chief Govind Singh Dotasra from Lachhmangarh
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2023
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/tOyTHUM2TN
— Congress (@INCIndia) October 21, 2023