Rajasthan Assembly Election 2023: 25 नवंबर को मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2023 15:38 IST2023-11-11T15:37:09+5:302023-11-11T15:38:07+5:30

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress before voting on November 25 former minister Ram Gopal Bairwa and former MLA Ashok Tanwar join BJP | Rajasthan Assembly Election 2023: 25 नवंबर को मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर भाजपा में शामिल

file photo

Highlightsजब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद किस से की जाएगी।200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और चाकसू से पार्टी के पूर्व विधायक अशोक तंवर सहित कई अन्य नेता शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के मीडिया सेंटर में यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। पार्टी के एक बयान के अनुसार, इस अवसर पर जोशी ने कहा कि नारी की सुरक्षा करने में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही है।

उन्होंने दौसा में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद किस से की जाएगी।’’ जोशी ने कहा, ‘‘राज्य में व्याप्त जंगलराज से आहत होकर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है।’’ राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

Web Title: Rajasthan Assembly Election 2023 Congress before voting on November 25 former minister Ram Gopal Bairwa and former MLA Ashok Tanwar join BJP

राजस्थान से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे