लाइव न्यूज़ :

दलित समुदाय के बीजेपी सांसदों की नाराजगी को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात

By भाषा | Updated: April 8, 2018 12:49 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि आदित्यनाथ ने राज्य में अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के विषय में चर्चा की । इसके अलावा 14 अप्रैल से 5 मई के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी ।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनकी मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तरप्रदेश से दलित समुदाय के कुछ भाजपा सांसदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि आदित्यनाथ ने राज्य में अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के विषय में चर्चा की । इसके अलावा 14 अप्रैल से 5 मई के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी ।योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली आए हैं। उनका कल गुजरात के मेहसाणा में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना प्रस्तावित है ।

मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। उत्तरप्रदेश भाजपा सूत्रों ने मौर्य की प्रधानमंत्री से मुलाकात की पुष्टि की है । लेकिन मौर्य के कार्यालय ने इस बारे में अनभिज्ञता जतायी। मौर्य के कार्यालय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि वह दिल्ली में हैं।

मौर्य आज राज्य में शामली में एक जनसभा को संबोधित करने और कृष्णा नदी पर दो पुलों का शिलान्यास करने के बाद दिल्ली आए। अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा सांसदों में साबित्री बाई फुले, छोटे लाल, डा. यशवंत सिंह, अशोक दोहरे शामिल हैं । सांसद छोटे लाल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में योगी आदित्यनाथ की शिकायत की थी ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया