लाइव न्यूज़ :

आदित्यनाथ सरकार स्वामी चिन्मयानन्द पर लगे रेप केस को लेगी वापस, तीन बार सांसद रहे स्वामी अटल सरकार में थे मंत्री

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 10, 2018 10:26 IST

स्वामी चिन्मयानन्द भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर तीन बाद सांसद रह चुके हैं। चिन्मयानन्द अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह राज्य मंत्री रह थे। 

Open in App

लखनऊ 10 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द के खिलाफ सात साल पुराने बलात्कार और अपहरण के मामले को वापस लेने का फैसला किया है। स्वामी चिन्मयानन्द के खिलाफ नवंबर 2011 में एक लड़की की शिकायत पर शाहजहाँपुर के कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराया था। चिन्मयानन्द ने हाई कोर्ट में अपील की थी जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गयी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नौ मार्च 2018 को शाहजाँपुर जिला प्रशासन ने सरकारी वकील को पत्र लिखकर मुकदमा वापस लेने का निर्देश दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि चिन्मयानन्द ने बलात्कार के बाद पुलिस में शिकायत करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी थी। चिन्मयानन्द ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था। चिन्मयानन्द भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर तीन बाद सांसद रह चुके हैं। चिन्मयानन्द 1991 में बदायूँ, 1998 में मछलीशहर और 1999 में जौनपुर से सांसद रहे हैं। चिन्मयानन्द अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह राज्य मंत्री रह थे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के पास प्रशासन के इस पत्र की प्रति है। अखबार के अनुसार पत्र में जिला प्रशासन ने सरकारी वकील को लिखा है, "प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 321 के तहत दर्ज मामले को वापस लेने का फैसला किया है। सरकारी वकील से अनुरोध है कि वो अदालत में ये प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।" इस पत्र में चिन्मयानन्द से मुकदमा वापस लेने की कोई वजह नहीं बतायी गयी है। आम तौर पर ऐसे मामले सबूतों के अभाव या गवाहों के मुकर जाने की वजह से वापस लिए जाते हैं। 

अभी हाल ही में योगी आदित्यनाथ सरकार मुजफ्फरनगर में साल 2013 में हुए दंगों से जुड़े 131 मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया था। सीएम आदित्यनाथ 20 हजार ऐसे केस वापस लेने की बात कह चुके हैं जो "राजनीतिक किस्म" की हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार तब भी आलोचनाओं से घिर गयी थी जब उसने सीएम आदित्यनाथ के खिलाप भड़काऊ भाषण देने के मामले को वापस लेने का फैसला लिया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन