क्या बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापस आएंगे मुकुल रॉय? जानें पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 10, 2021 19:34 IST2021-06-10T18:38:51+5:302021-06-10T19:34:38+5:30

टीएमसी के सांसद सौगत ने राय को लेकर एक तरह से बड़ा संकेत दिया है। सौगत रॉय ने एनडीटीवी से बातचीत करने के दौरान  कहा, 'ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे लोगों ने पार्टी के साथ जरूरत के वक्त पर विश्वासघात किया था।'

Will Mukul Roy return to TMC? What is the signal, know the whole matter | क्या बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापस आएंगे मुकुल रॉय? जानें पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है

Highlightsमुकुल रॉय पिछले दिनों कोलकाता में हुई बीजेपी की मीटिंग में नहीं पहुंचे थे।   टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ,  मुकुल रॉय की पत्नी को देखने के लिए पहुंचे थे अस्पताल

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है।   वहीं इस मसले पर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने काफी हद तक चुप्पी बनाए रखी है। कोलकाता में भाजपा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुकुल रॉय की अनुपस्थिति ने इन अटकलों को हवा दिया है। क्या मुकुल रॉय बीजेपी छोड़कर टीएमसी में वापस चले जाएंगे? पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिलहाल इसी सवाल का जवाब तलाशा जा रहा है। 

बतादें कि टीएमसी के सांसद सौगत ने राय को लेकर एक तरह से बड़ा संकेत दिया है। सौगत रॉय ने एनडीटीवी से बातचीत करने के दौरान  कहा, 'ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे लोगों ने पार्टी के साथ जरूरत के वक्त पर विश्वासघात किया था।' बातचीत मे रॉय ने यह भी बताया कि इस बारे में आखिरी फैसला ममता दीदी को ही लेना है। लेकिन मुझे लगता है कि पार्टी छोड़कर लौटने वालों को दो कैटिगरीज (सॉफ्टलाइनर और हार्डलाइनर) में बांटा जा सकता है। 

बातचीत के दौरान सौगत रॉय ने मुकुल रॉय को लेकर स्पष्ट संकेत दिया। वही उन्होंने  सॉफ्लाइनर और हार्डलाइनर कि परिभाषा  को समझाते हुए कहा कि , सॉफ्लाइनर वो हैं जिन्होंने पार्टी तो छोड़ी, लेकिन कभी ममता बनर्जी का अपमान नहीं किया। हार्डलाइनर वे हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान दिए।

उन्होंने कहा कि इस बारे में हम देखें तो शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी में जाने के बाद ममता बनर्जी के बारे में काफी कुछ कहा। वहीं मुकुल रॉय ने कभी ममता दीदी के बारे में खुलकर कोई गलत बात नहीं की। उनके इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में मुकुल रॉय टीएमसी में जा सकते हैं और पार्टी इसके लिए तैयार भी है।

बतादें कि मुकुल रॉय पिछले दिनों कोलकाता में हुई बीजेपी की मीटिंग में नहीं पहुंचे थे। वहीं  हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ,  मुकुल रॉय की पत्नी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

इन दो घटनाओं के बाद से इस बात पर अनुमान लगाए जा रहें है  कि मुकुल रॉय पार्टी छोड़ सकते हैं। इसके बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले गुरुवार को मुकुल रॉय को फोन करके उनकी बीमार पत्नी का हालचाल पूछा था। बीजेपी नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री ने ये कॉल रॉय की पत्नी के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए  किया था।

Web Title: Will Mukul Roy return to TMC? What is the signal, know the whole matter

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे