लाइव न्यूज़ :

उमा भारती का बड़ा बयान, 'जब तक हम जिंदा हैं, संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता'

By भाषा | Updated: November 14, 2018 00:58 IST

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार रात संघ के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि संघ पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह संगठन एक विचारधारा के रूप में उन जैसे कई लोगों के मन में बसा है।

Open in App

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में सरकारी कर्मचारियों के जाने पर रोक लगाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर सूबे की चुनावी सियासत में उबाल के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार रात संघ के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि संघ पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह संगठन एक विचारधारा के रूप में उन जैसे कई लोगों के मन में बसा है। 

उमा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "संघ एक राष्ट्रवादी विचारधारा है जो हम सबके अंदर बसी है। यही वजह है कि संघ या इसके किसी कार्यकर्ता का कभी औपचारिक पंजीयन नहीं कराया जाता।" 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जब तक हम लोग मर नहीं जाते, तब तक संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।हम जब तक ज़िंदा रहेंगे, संघ हमारे भीतर बना रहेगा।" उमा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ऐसा नेता करार दिया, जिसमें गंभीरता का घोर अभाव है। उन्होंने कहा, "राहुल हर जगह केवल फोटो खिंचवाने और पिकनिक मनाने जाते हैं। कांग्रेस के लोगों को अच्छा कार्यकर्ता बनने के लिये भाजपा से प्रशिक्षण लेना चाहिये।" 

उमा ने वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार के खिलाफ भाजपा के अभियान की अगुवाई की थी। इन चुनावों में भाजपा ने विजय हासिल की थी और पिछले 15 सालों से यह पार्टी सूबे की सत्ता में बरकरार है। 

वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों और सूबे के आसन्न विधानसभा चुनावों में अंतर पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "तब हमारा मुकाबला कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की गलत करतूतों से था। अब हमें लोगों की आशाओं पर खरा उतरना है।" 

उमा ने कहा, "सूबे में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के सामने कांग्रेस टक्कर में कहीं नहीं है। राज्य हो या केंद्र, कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है।" 

टॅग्स :उमा भारतीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं