केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिश्वत ले-देकर बिहार में काम कराते थे, तेजस्वी यादव का ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 13:45 IST2019-11-22T13:45:07+5:302019-11-22T13:45:07+5:30

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिश्वत लेकर-देकर बिहार में काम कराते थे। ट्वीट के साथ राजद नेता ने बिहार के मंत्री सुशील मोदी का वीडियो भी पोस्ट किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

Union Home Minister Amit Shah used to work in Bihar by taking bribe, Tejashwi Yadav's tweet | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिश्वत ले-देकर बिहार में काम कराते थे, तेजस्वी यादव का ट्वीट

सुशील मोदी का ये वीडियो 16 नवंबर का है।

Highlightsतेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा।कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव लगातार ट्वीट कर मोदी और नीतीश सरकार पर हमला बोलते रहते हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिश्वत लेकर-देकर बिहार में काम कराते थे। ट्वीट के साथ राजद नेता ने बिहार के मंत्री सुशील मोदी का वीडियो भी पोस्ट किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा। कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे। रिश्वत लेना-देना दोनों अपराध है लेकिन सुशील मोदी CM नीतीश कुमार के इशारे पर खुलेआम अपने अध्यक्ष की चाणक्य खूबियों का बखान कर अच्छे से उनकी मानहानि कर रहे है।

तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी का जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें सुशील मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में सुशील मोदी कहते हैं, ‘…मैंने अमित शाह जी से पूछा आप पहली बार बिहार कब आए थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो चुनाव प्रचार में आए थे। तो उन्होंने बताया कि 20-25 साल पहले वो पाइप का बिजनेस करते थे और यहां पर उन्होंने एक विभाग में पाइप सप्लाई किए थे उसके बकाया का भुगतान नहीं मिल रहा था।’ सुशील मोदी का ये वीडियो 16 नवंबर का है।

 

Web Title: Union Home Minister Amit Shah used to work in Bihar by taking bribe, Tejashwi Yadav's tweet

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे