झारखंड की नई सरकार पर सभी के लिए काम करने का भरोसा: राहुल गांधी
By भाषा | Updated: December 29, 2019 18:30 IST2019-12-29T18:30:44+5:302019-12-29T18:30:44+5:30
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनजी और राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मुझे विश्वास है कि झारखंड में नयी सरकार सभी नागरिकों के भले के लिए काम करेगी तथा राज्य में शांति एवं समृद्धि के नये युग की शुरूआत करेगी।’’

समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भरोसा जताया कि झारखंड में नयी गठबंधन सरकार सभी के लिए काम करेगी और शांति तथा समृद्धि के नये युग की शुरूआत करेगी। गांधी ने रविवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनजी और राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मुझे विश्वास है कि झारखंड में नयी सरकार सभी नागरिकों के भले के लिए काम करेगी तथा राज्य में शांति एवं समृद्धि के नये युग की शुरूआत करेगी।’’
कांग्रेस नेता ने शपथ ग्रहण समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें उन्हें सीताराम येचुरी, डी राजा, शरद यादव तथा तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के साथ देखा जा सकता है। समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।