त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2019 15:44 IST2019-03-19T15:44:10+5:302019-03-19T15:44:10+5:30
पूर्व विधायक सुबल भौमिक राज्य के एक मशहूर नेता हैं। कुछ साल पहले ही राज्य नेतृत्व के साथ दरार के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से पहले एक क्षेत्रीय पार्टी भी बनाई थी।

त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। खबर है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद इनको पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट दिया जाएगा।
18 मार्च की रात अगरतला में राज्य कांग्रेस के नेतृत्व के साथ मैराथन बैठक के बाद भौमिक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा –बस बहुत हो गया। भौमिक से 18 मार्च की रात अगरतला में हुई बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य ये भरासो दिलाया है कि उन्हें पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट दिया जाएगा।
19 मार्च को द हिंदू से बात करते हुए सुबल भौमिक ने कहा, ''वो आज(19 मार्च) को कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही खमुलवंग में अपनी रैली से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे।''
Subal Bhowmik, Tripura BJP Vice President resigns from the party stating "unavoidable circumstances". pic.twitter.com/461KDaA05G
— ANI (@ANI) March 19, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 20 मार्च को अगरतला के पास, आदिवासी स्वायत्त जिला परिषद के मुख्यालय खमुलवंग में खम्पई अकादमी मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि वो इसी रैली में सुबल भौमिक के उम्मीदवारी की घोषणा करे।