त्रिपुरा में राहुल गांधी हमसे गठबंधन करते तो नहीं मिलती ऐसी शिकस्त

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2018 10:50 IST2018-03-04T01:04:10+5:302018-03-04T10:50:54+5:30

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा की जीत नहीं, बल्कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की हार हुई है।

treepura assembly elections 2018 west bengal mamata banerjee | त्रिपुरा में राहुल गांधी हमसे गठबंधन करते तो नहीं मिलती ऐसी शिकस्त

त्रिपुरा में राहुल गांधी हमसे गठबंधन करते तो नहीं मिलती ऐसी शिकस्त

कोलकाता, 3 मार्च: नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस की करारी हार के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से त्रिपुरा में गठबंधन के लिए कहा था। लेकिन राहुल ने उनके प्रस्ताव को अनदेखा किया। इसके साथ ही उन्होंने लेफ्ट के 25 साल सत्ता में रहे माकपा की हार के लिए उनके घमंड को जिम्मेदार बताया। 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा की जीत नहीं, बल्कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की हार हुई है। उन्होंने दावा किया भाजपा को 2019 के आम चुनाव में करारी हार मिलेगी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "त्रिपुरा में यह भाजपा की जीत नहीं है, बल्कि माकपा की हार है। उसे अंहकार, अनैतिकता और पूरी तरह घुटने टेक देने के कारण यह हार देखने को मिली है। उन्होंने (भाजपा) त्रिपुरा में पानी की तरह पैसा बहाया, ईवीएम के साथ गड़बड़ी की और बाहर से हजारों लोगों को लाकर चुनाव के दौरान केंद्रीय बल का उपयोग अपने पक्ष में किया, लेकिन माकपा चुप रही।"

ममता ने कहा, "मैंने राहुल गांधी से त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस और वहां की छोटी पार्टियों से गठबंधन करने का आग्रह किया था। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। अगर गठबंधन हो जाता तो भाजपा को रोका जा सकता था।"उन्होंने कहा कि अगर माकपा ने भाजपा के धनबल और बाहुबल के आगे घुटने नहीं टेके होते तो तस्वीर कुछ अलग होती। 

ममता बनर्जी का यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सरकार बनाने का दावा किए जाने के बाद आया है। शाह ने कहा है कि भाजपा का स्वर्ण युग कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सरकार बनाने के साथ शुरू होगा और यह तय है कि भाजपा इन तीनों राज्यों में आने वाले दिनों में सरकार बनाएगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ )

English summary :
Tripura Vidhan Sabha Election Result 2018: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee said after the Congress's defeat in the North East that she had asked Congress President Rahul Gandhi to form a coalition in Tripura Vidhan Sabha Chunav. But Rahul ignored his proposal


Web Title: treepura assembly elections 2018 west bengal mamata banerjee

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे