लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय राजद में शामिल, लालू परिवार से विवादों को लेकर कही ये बात

By भाषा | Updated: July 3, 2020 04:37 IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है और इस बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की साली ने पारिवारिक विवाद को दरकिनार कर राजद ज्वाइन कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन करिश्मा राय ने राजद का दामन थाम लिया है। करिश्मा राय ने तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पटना में राजद की सदस्यता ग्रहण की।पारिवारिक विवाद पर करिश्मा ने कहा कि “मैं अपने चाचा पर टिप्पणी नहीं कर सकती।

पटना। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन करिश्मा राय ने राजद का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या का का मई, 2018 विवाह हुआ था। लेकिन छह महीने बाद ही यादव ने तलाक की अर्जी दे दी। ऐश्वर्या राय फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। वहीं आज करिश्मा राय ने राजद ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यकम्र के दौरान राजद की सदस्यता ग्रहण की।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने अपनी बेटी के साथ हुए अपमान का बदला लालू के परिवार से लेने की कसम खाई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रिका राय आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में लालू परिवार के खिलाफ जा सकते हैं और तेजप्रताप यादव के चुनाव लड़ने पर वे या उनकी पुत्री उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने करिश्मा रॉय को पार्टी में शामिल किए जाने को पारिवारिक दृष्टिकोण से न देखे जाने की बात करते हुए कहा, “कृपया परिवार के चश्मे से इसे न देखें। करिश्मा का राजद के साथ जुड़ने का फैसला चुनाव (आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव) पार्टी के होने वाले करिश्मायी प्रदर्शन की ओर इशारा करता है।’’

राजद का दावा- जेडीयू-बीजेपी के कई नेता पार्टी के संपर्क में

उन्होंने कहा कि राजद और तेजस्वी यादव के युवा और गतिशील नेतृत्व की ओर अधिक से अधिक लोग पार्टी आकर्षित हो रहे हैं। मृत्युंजय ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू के हमारे पांच एमएलसी को शामिल कर लिए जाने के बाद से सत्तारूढ़ राजग के भीतर ही जंग छिड गयी है। उन्होंने आने वाले समय में राजग को बड़ा झटका लगने का दावा करते हुए कहा कि जदयू और भाजपा के कई नेता भी हमारी पार्टी के नेतृत्व के संपर्क में हैं।

पारिवारिक विवाद पर करिश्मा ने कुछ कहने से किया मना

करिश्मा रॉय से लालू परिवार से उनके चाचा के विवादों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं अपने चाचा पर टिप्पणी नहीं कर सकती। मैं उनकी बेटी की तरह हूं। वह राजनीति में एक अनुभवी हैं जबकि मैं नौसिखिया हूं। मैं केवल यह कह सकती हूं कि मैं पार्टी की एक प्रतिबद्ध सिपाही बनूंगी और जो भी भूमिका मुझे सौंपी जाएगी खुशी-खुशी निभाऊंगी।’’

बीजेपी ने कहा लालू परिवार को मांगनी चाहिए सार्वजनिक माफी

बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि राजद यह प्रतीत न कराये कि दारोगा बाबू के परिवार के बहुत शुभचिंतक हो गए है। बिहार के ईमानदार मुख्यमंत्री रहे दारोगा बाबू की एक पौत्री का अपमान करने वाले लोग दुसरी पौत्री को राजद में शामिल कराकर गुनाहों परदेदारी नहीं कर सकता है। ऐश्वर्या राय पर हुए जुल्म-अपमान का दोषी तो लालू परिवार है ही। लालू परिवार को ऐश्वर्या राय से सार्वजनिक माफ़ी मांगनी चाहिए।

टॅग्स :राष्ट्रीय जनता दललालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया