लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी कल पार्टी सांसदों के साथ करेंगी ऑनलाइन बैठक, कोरोना व देश की आर्थिक स्थिति को लेकर हो सकती है बात

By अनुराग आनंद | Updated: July 10, 2020 21:13 IST

सोनिया गांधी कल कांग्रेस के सांसदों का साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल को 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।ऐसे में संभावना है कि इसे बढ़ाने के लिए जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी। सोनिया गांधी अपने पार्टी के सांसदों के साथ कोरोना, देश की आर्थिक स्थिति और चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर सांसदों के साथ बात कर सकती हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को पार्टी के लोकसभा सांसदों के साथ शनिवार को ऑनलाइ बैठक करेंगी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस दौरान गांधी देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और तेजी से देश में फैल रहे कोरोना संक्रमण के साथ हाल के दिनों में उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर पार्टी सांसदों के साथ चर्चा कर सकती हैं। 

बता दें कि इन दिनों कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार को कोरोना, आर्थिक स्थिति और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर लगातार घेर रही है। यही वजह है कि यह संभावना लगाई जा रही है कि इस मीटिंग में कांग्रेस सांसदों के साथ सोनिया इस मामले में बात कर सकती हैं

इसके साथ ही बता दें कि कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल को 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसे बढ़ाने के लिए जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी। 

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार कार्यकाल के विस्तार के लिए बैठक की आवश्यक्ता होती है। पार्टी को अपना निर्णय चुनाव आयोग को सूचित करना होगा।

उन्होंने कहा कि महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च से लागू कोरोनो वायरस लॉकडाउन के कारण नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। उनकी नियुक्ति के तुरंत बाद पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। उसके बाद झारखंड और दिल्ली में भी मतदान हुआ।

 सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल 10 अगस्त को राहुल गांधी द्वारा अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नामित किया था।

राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की अपमानजनक हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली थी।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल