लाइव न्यूज़ :

शिवपाल सिंह ने जताई मुलायम सिंह यादव की हत्या की आशंका, कही ये बातें

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2018 09:21 IST

मंगलवार को मोर्चा के बैनर तले निकाली गई गांधी जयंती यात्रा में भी शिवपाल सिंह समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। 

Open in App

इटावा, 3 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा 'कुछ लोग हैं जो नेता जी को बहका देते हैं। और जब गांधी की हत्या हो सकती है तो नेता जी कहां।' उनका इशारा मुलायम सिंह पर था। 

उन्होंने आगे कहा 'फिर भी उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। जिन्होंने नेता जी के साथ समाजवाद की लड़ाई लड़ी है वह अंदर से इस समय दुखी हैं। बता दें कि मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर सेक्युलर मोर्चा की यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे शिवपाल सिंह ने इटावा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा 'अगर मुलायल सिंह नहीं होते तो मैं नौकरी कर रहा होता। इटावा के लोगों से कुछ नहीं छुपा ये लोग सब जानते हैं। ' नेता जी हमारे साथ हैं जिस दिन हम सम्मेलन करेंगे उस दिन वह हमारे साथ मंच पर होंगे।' 

बीजेपी पर साधा निशाना 

शिवपाल सिंह यादव ने यहां बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'प्रदेश सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। निर्दोष और किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। इसको लेकर सेक्युलर मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगी।' 

टॅग्स :शिवपाल यादवमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

राजनीति अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है