लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में राजनीतिक तूफान के लिए शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी उठा रही कांग्रेस की आंतरिक कलह का लाभ

By भाषा | Updated: July 14, 2020 17:10 IST

शिवसेना ने कहा कि इन समस्याओं को सुलझाने के बजाए भाजपा कांग्रेस की आंतरिक कलह का लाभ उठा रही है और राजस्थान में 'विधायकों की खरीद-फरोख्त' को बढ़ावा दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने राजस्थान में राजनीतिक संकट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।शिवसेना ने कहा कि राजग अपने विरोधियों को अस्थिर करने के लिए काम कर रहा है।

मुंबई। शिवसेना ने राजस्थान में राजनीतिक संकट को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजग का घटक दल कांग्रेस शासित राज्य में अपने विरोधियों को अस्थिर करने के लिए काम कर रहा है और विधायकों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रहा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में सवाल किया कि भाजपा ‘रेगिस्तान’ में इस राजनीतिक उपद्रव से तूफान पैदा कर क्या हासिल करना चाहती है? 

उसने कहा कि इस प्रकार के कदम देश के संसदीय लोकतंत्र को रेगिस्तान में बदल देंगे। राजस्थान में थार रेगिस्तान है, जिसका कुछ हिस्सा गुजरात, पंजाब एवं हरियाणा जैसे राज्यों में भी फैला है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी हो जाने के कारण राज्य की अशोक गहलोत सरकार मुश्किल में घिर गई है।

शिवसेना ने कहा, "केंद्रीय ताकत अपने विरोधियों की (राज्य) सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।" पार्टी ने कहा कि देश लद्दाख में "चीनी घुसपैठ" और कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था के ढहने जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। उसने कहा कि गलवान घाटी में चीनी बलों के साथ मुठभेड़ में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना अब भी ताजा है।

भाजपा कांग्रेस की आंतरिक कलह का लाभ उठा रही

शिवसेना ने कहा कि इन समस्याओं को सुलझाने के बजाए भाजपा कांग्रेस की आंतरिक कलह का लाभ उठा रही है और राजस्थान में 'विधायकों की खरीद-फरोख्त' को बढ़ावा दे रही है। पार्टी ने कहा, "अपने राजनीतिक उपद्रव से रेगिस्तान में तूफान लाकर भाजपा को क्या हासिल होगा? इस प्रकार के कदम संसदीय लोकतंत्र को रेगिस्तान में बदल देंगे।"

भाजपा को छोड़ देने चाहिए विरोधियों के लिए कुछ राज्य

शिवसेना ने कहा, "भाजपा पूरे देश पर शासन कर रही है (भाजपा केंद्र में सत्ता में है)। उसे विरोधियों के लिए भी कुछ राज्य छोड़ देने चाहिए। यही लोकतंत्र का गौरव होगा।" शिवसेना ने कहा कि इस साल की शुरुआत में मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के कथित रूप से भाजपा द्वारा गिराए जाने के बाद इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि राजस्थान सरकार को अस्थिर किया जाएगा।

शिवसेना ने सिंधिया पर लगाया यह आरोप

उसने कहा कि गहलोत ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 25-25 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं, जो कि गंभीर आरोप है। शिवसेना ने कहा कि गहलोत का समर्थन कर रहे विधायकों की सम्पत्तियों पर छापेमारी की कार्रवाई संदेह का विषय है। पार्टी ने सिंधिया पर यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आरोप लगाया कि पायलट कांग्रेस छोड़ दें। 

 

टॅग्स :शिव सेनाराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है