शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर निशाना, कभी 'मन की बात' छोड़कर लोगों के दिल की बात भी समझिए

By भाषा | Updated: January 12, 2019 00:00 IST2019-01-12T00:00:02+5:302019-01-12T00:00:02+5:30

अभिनेता से राजनीतिक नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेंद्र मोदी का नाम लिए हुए अपने अंदाज में ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल किया। सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं। 

Shatrughan Sinha comment on Narendra Modi Mann ki baat | शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर निशाना, कभी 'मन की बात' छोड़कर लोगों के दिल की बात भी समझिए

शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर निशाना, कभी 'मन की बात' छोड़कर लोगों के दिल की बात भी समझिए

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मोदी नीत केंद्र सरकार पर 10 फीसदी आरक्षण, सीबीआई मामला और विपक्षी नेताओं खासतौर पर राजद नेता लालू प्रसाद के खिलाफ ‘ प्रतिशोध की राजनीति’ को लेकर हमला बोला। अभिनेता से राजनीतिक नेता बने सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेंद्र मोदी का नाम लिए हुए अपने अंदाज में ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल किया। सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बधाई हो सर, आपकी मंशा की काफी सराहना किए जाने की जरूरत है और इस बात से पूरा विपक्ष भी सहमत होगा, भले ही कुछ संशयों के साथ। यह मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच चुका है। उम्मीद और प्रार्थना की जानी चाहिए कि यह विभिन्न विधानसभा और न्यायिक जांच निकल जाएगा।' 

मोदी के सप्ताहिक रेडियो प्रसारण की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से आपको मन की बात में बादशाहत हासिल है। लेकिन हमें दिल की बात नहीं भूलनी चाहिए। बंद करें यह जुमलेबाजी।' ऐसी खबरें हैं कि सिन्हा को आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलेगा और वह राजद या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

Web Title: Shatrughan Sinha comment on Narendra Modi Mann ki baat

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे