लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने किया पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज, कहा- अच्छे दिन कांग्रेस के आने वाले हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 22, 2018 13:30 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को दो घण्टे लम्बा सार्वजनिक इंटरव्यू दिया। पवार ने कहा कि वो बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार (21 फ़रवरी) को कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एकमात्र राजनीतिक विकल्प बताया। शरद पवार ने बीजेपी और प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि "अच्छे दिन" कांग्रेस के आने वाले हैं क्योंकि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी देश से जुड़े मुद्दों को समझने में रुचि दिखा रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार  ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के साथ हुए एक सार्वजनिक चर्चा में अपनी राय रखी।

कार्यक्रम में शरद पवार राज ठाकरे के सवालों का जवाब दे रहे थे। शरद पवार ने बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावना को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ गठजोड़ को तरजीह देंगे। शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी को परिश्रमी बताते हुए उनकी तारीप की। पवार ने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काफी सफल थे क्योंकि उन्हें वहाँ के मुद्दों की समझ थी। पवार ने कहा, "...लेकिन जब आप देश चलाते हैं तो आपको टीम की जरूरत होती है जो हर क्षेत्र की समस्याओं की समझ रखती हो। मुझे संदेह है कि नरेंद्र मोदी के पास ऐसी टीम है और वो इसे बनाने का इरादा रखते हैं।"

शरद पवार ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कुछ साल पहले पुणे में हुए उनके दौरे को याद किया। शरद पवार ने कहा कि वसंद दादा सुगर इंस्टीट्यूट (वीएसआई) में राहुल गांधी ने किसानों और खेती से जुड़े सवाल पूछते देखा था। शरद पवार ने कहा, "....उनमें नई चीजें सीखने की ललक दिखी। जिसमें ऐसा उत्साह हो वो खुद को बेहतर बना सकता है और बेहतर कर सकता है।"

शरद पवार ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी की भी आलोचना की। पवार ने कहा कि नोटबंदी से सहकारी बैंकों को भारी नुकसान हुआ जिनकी संख्या महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में काफी ज्यादा है। शरद पवार ने कहा कि नोटबंदी से हुई मुश्किलों को हल करने के लिए नरेंद्र मोदी तैयार नहीं हैं।

टॅग्स :शरद पवारकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह