MP में सियासी उठापठक के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- 'मध्य प्रदेश वायरस' महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा

By भाषा | Updated: March 11, 2020 12:53 IST2020-03-11T12:53:56+5:302020-03-11T12:53:56+5:30

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दावा किया है कि उनके पास बहुमत है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि विधायकों को कैद किया गया है। 

Sanjay Raut tweet on Madhya Pradesh govt crisis says MP virus not come in Maharashtra | MP में सियासी उठापठक के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- 'मध्य प्रदेश वायरस' महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा

Sanjay Raut and Uddhav Thackeray (File Photo)

Highlights ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 10 मार्च को अपना इस्तीफा सौंपा है।कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने दावा कि है कि हमारे पास गिनती है, जो हम विधानसभा के पटल पर साबित कर देंगे।

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सुरक्षित है और ‘‘मध्य प्रदेश वायरस’’ पश्चिमी राज्य में प्रवेश नहीं करेगा। शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है।

वहीं, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर है क्योंकि राज्य में कांग्रेस के 22 विधायकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

शिवसेना नेता ने मराठी में ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा। महाराष्ट्र की सत्ता अलग है। 100 दिन पहले एक अभियान विफल हो गया था। महा विकास अघाड़ी ने बाईपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया।’’ 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 10 मार्च को अपना इस्तीफा सौंपा है।

मध्य प्रदेश: कमलनाथ का दावा- चिंता की बात नहीं, हमारे पास बहुमत

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दावा किया है कि उनके पास बहुमत है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीएम कमलनाथ ने कहा है कि चिंता की बात नहीं है, हमारे पास बहुमत है। उन्होंने कहा है कि विधायकों को कैद किया गया है। 

कांग्रेस के काकोड़िया से विधायक ( MLA)अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार रहेगी। अर्जुन सिंह ने कहा, ''कमलनाथ सरकार रहेगी। 16 तारीख को देखिएगा, जितने नंबर थे उतने ही रहेंगे। सब वापस आएंगे। जाने दीजिए उन्हें(सिंधिया),पुराना इतिहास है, जनसंघ उन्हीं के घर से पैदा हुआ था।अकेले जाने से कुछ नहीं होता, अब राजा-महाराजा के दिन गए।''

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने भी दावा कि है कि हमारे पास गिनती है, जो हम विधानसभा के पटल पर साबित कर देंगे, नंबर की कोई कमी नहीं है। बेंगलुरु वाले विधायक हमारे साथ हैं, वो कांग्रेस के साथ हैं। विधानसभा में हम अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। बीजेपी के विधायक भी हमारे टच में हैं। 
 

Web Title: Sanjay Raut tweet on Madhya Pradesh govt crisis says MP virus not come in Maharashtra

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे