लाइव न्यूज़ :

राजस्थान संकट पर राहुल गांधी के ऑफिस ने पहली बार जारी किया बयान, सचिन पायलट और राहुल के रिश्ते को लेकर कही ये बात

By सुमित राय | Updated: July 13, 2020 19:19 IST

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच राहुल गांधी के कार्यालय ने बयान जारी किया है और सचिन पायलट के साथ राहुल गांधी के रिश्तों के बारें में जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस राजस्थान सरकार को लेकर जारी समस्याओं को सुलझाने में लगी है।लेकिन अब तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कोई बयान नहीं आया है।इस बीच सोमवार को राहुल गांधी के कार्यालय ने जरूर के एक बयान जारी किया है।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार संकट से जूझ रही है और कांग्रेस राजस्थान में समस्याओं को सुलझाने में लगी है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आपस में भिड़ गए हैं, लेकिन अब तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कोई बयान नहीं आया है।

इस बीच सोमवार को राहुल गांधी के कार्यालय ने जरूर के एक बयान जारी किया और जोर देकर कहा कि वह (सचिन पायलट) हमेशा उनके (राहुल गांधी) दिल में हैं। वे अक्सर और सीधे बात करते हैं। उनमें एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान और स्नेह है।

सचिन पायलट से बातचीत के सवाल पर मिला जबाव

राहुल गांधी के ऑफिस ने हिंदुस्तान टाइम्स के सवाल पर जवाब दिया, जिसमें पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी सचिन पायलट के संपर्क में है। जो फिलहाल पार्टी से नाराज चल रहे हैं और दावा किया कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें  30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।

राहुल ने राजस्थान संकट पर कुछ नहीं कहा

राहुल गांधी ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने राजस्थान संकट के बारे में कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने सोमवार को कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने सरकार के इस दावे पर सवाल उठाया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अच्छी चल रही है। इसके अलावा उन्होंने लद्दाख में चीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टैंड को लेकर बात की, लेकिन राजस्थान को लेकर कुछ नहीं लिखा।

राहुल गांधी ने सोमवार को कई ट्वीट किए, लेकिन राजस्थान संकट पर कुछ नहीं बोले। (फाइल फोटो)

सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात से किया इनकार

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया। सचिन पायलट ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह आज (सोमवार) शाम राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

सचिन पायलट को मनाने में जुटीं प्रियंका गांधी

इससे पहले यह बात सामने आई थी की कांग्रेस सचिन पायलट को मनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस मोर्चे को खुद प्रियंका गांधी ने संभाला है। प्रियंका गांधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत से बात कर राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट को दूर करने की कोशिश कर रही हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीसचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल