लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जेल से रघुवंश प्रसाद सिंह को लिखी चिट्ठी, कहा- आप कहीं नहीं जा रहे हैं, पहले स्वस्थ हो जाइए फिर बैठकर बात करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2020 20:05 IST

रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे वाली चिट्ठी के जवाब में लालू प्रसाद यादव ने हाथ से लिखी चिट्ठी भेजकर कहा है कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने कहा है कि रघुवंश बाबू पहले आप स्वस्थ हो जाइए. फिर बैठकर बात करेंगे.रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू यादव को 30 शब्दों की चिट्ठी लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

पटना। एम्स में भर्ती डा. रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे वाली चिट्ठी के जवाब में रांची के रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी हाथ से लिखी चिट्ठी भेज दी है. लालू यादव ने लिखा है- मुझे आपके इस चिट्ठी पर भरोसा नहीं है. आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिये. लालू ने कहा है कि रघुवंश बाबू पहले आप स्वस्थ हो जाइए. फिर बैठकर बात करेंगे. राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज सुबह लालू को 30 शब्दों की चिट्ठी लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसी के जवाब में लालू ने उन्हें चिट्ठी लिखी है.

रांची स्थित होटवार जेल के अधीक्षक की अनुमति से पत्र मीडिया में जारी हुआ है. रांची से रघुवंश प्रसाद सिंह को भेजी गई चिट्ठी में लालू प्रसाद यादव ने लिखा है, 'प्रिय रघुवंश बाबू, आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है. मुझे वो विश्वास ही नहीं होता. अभी मेरे और मेरे परिवार के साथ ही राजद परिवार भी आपको स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है.’

लालू आगे लिखते हैं, 'चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक में मिल बैठकर विचार किया है. आप जल्द स्वस्थ हों, फिर बैठ के बात करेंगे आप कहीं नहीं जा रहे हैं. समझ लीजिए. आपका, लालू प्रसाद.'

दरअसल, इससे पहले डा. रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली के एम्स से लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिख कर राजद से इस्तीफे का एलान किया था. रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद यादव को लिखे पत्र में लिखा था कि “जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद  32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा. लेकिन अब नहीं. पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बडा स्नेह दिया है. मुझे क्षमा करें.“

रघुवंश प्रसाद सिंह के इस पत्र के राजद में हडकंप मच गया है. रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे कद्दावर नेता के इस्तीफे से पूरी लालू फैमिली सकते में है. राजद आलाकमान ने अपने तमाम नेताओं को रघुवंश बाबू के मामले में बोलने से साफ मना कर दिया था. वहीं लालू प्रसाद यादव रिम्स से डैमेज कंट्रोल में लग गये थे. राजद सूत्रों के मुताबिक लालू ने कई दफे रघुवंश प्रसाद सिंह से फोन पर बात करने की कोशिश की. लेकिन एम्स में एडमिट रघुवंश बाबू को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. वहां फोन से बात हो पाना संभव ही नहीं था. लिहाजा लालू यादव को चिट्ठी लिखनी पडी.

यहां उल्लेखनीय है कि चुनावी मौसम में रघुवंश बाबू के इस्तीफ ने जदयू-भाजपा को राजद पर हमला बोलने का मौका दे दिया है. जदयू नेता रघुवंश सिंह के इस्तीफे के सहारे लोगों को ये बताने में लग गये थे कि राजद में परिवार के अलावा किसी की कोई पूछ नहीं है. ऐसे में राजद में बेचैनी है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं