बिहार राजद से अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेम चंद गुप्ता होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 13:39 IST2020-03-12T13:39:13+5:302020-03-12T13:39:13+5:30
बिहार राजद से अमरेंद्र धारी सिंह प्रेम चंद गुप्ता राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। मीडिया से बात करते हुए राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह के नाम का ऐलान किया गया है।

राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की राज्यसभा अध्यक्ष उम्मीदवारों की धोषणा (फोटो- एएनआई)
राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से पार्टी के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। बिहार की पांच सीटें अगले महीने खाली होने वाली है। क्योंकि पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने वाला है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कि तिथि 13 मार्च है तो 26 मार्च को मतदान होगा।
Rashtriya Janata Dal's Bihar President Jagdanand Singh: Prem Chand Gupta and Amarendra Dhari Singh to be RJD's Rajya Sabha candidates from Bihar pic.twitter.com/22qOM5Yklo
— ANI (@ANI) March 12, 2020
अमरेंद्र धारी सिंह
अमरेंद्र धारी सिंह ज्यादा चर्चा में नहीं रहे है। उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। वह राजेडी से नहीं जुड़े हैं मुख्य रूप से दिल्ली के कारोबारी हैं। जानकारी के मुताबिक उनका रियल एस्टेट और कैमिकल सेक्टर का बड़ा बिजनेस है। बिहार के डीजीपी रह चुके अभयानंद के बेहद करीबी माने जाते हैं।
प्रेम चंद गुप्ता
प्रेम चंद गुप्ता को लालू यादव के करीबियों में जाने जाते हैं। जब मनमोहन की सरकार थी तो उनके पहले कार्यकाल में प्रेम चंद गुप्ता मंत्री रह चुके हैं। वह एक बार झारंखड से राजेडी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।