महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं का झारखंड चुनाव पर नहीं होगा प्रभाव: रविशंकर प्रसाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 15:50 IST2019-11-27T15:48:04+5:302019-11-27T15:50:52+5:30

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह दावा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यहां भाजपा का ‘जनसंकल्प पत्र’ जारी करते हुए किया। प्रसाद ने एक सवाल पर कहा, ‘‘सेवा करने पर जनता आशीर्वाद देती है। इसका परिणाम मिलता है।

ravi shanker prasad statement on jharkhand election | महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं का झारखंड चुनाव पर नहीं होगा प्रभाव: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड में भाजपा को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिलेगा।

Highlightsरविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड में भाजपा को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिलेगा।हम झारखंड में स्थिर सरकार की गठन करेंगे: रविशंकर प्रसाद।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं और हरियाणा के चुनाव परिणामों का झारखंड के विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और यहां भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और स्थिर सरकार बनेगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह दावा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यहां भाजपा का ‘जनसंकल्प पत्र’ जारी करते हुए किया। प्रसाद ने एक सवाल पर कहा, ‘‘सेवा करने पर जनता आशीर्वाद देती है। इसका परिणाम मिलता है।

हाल में लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा तथा महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम देखकर इसका आप स्वयं अनुमान भी लगा सकते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा के चुनाव परिणाम और महाराष्ट्र में राजनीतिक घटना का झारखंड के चुनावों पर भी प्रभाव पड़ सकता है, रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘झारखंड में ऐसी कोई उम्मीद नहीं है। पूर्ण बहुमत की और स्थाई, प्रामाणिक हमारी विजय होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में हम सरकार में हैं। दुष्यंतजी ने स्पष्ट कहा है कि वह कांग्रेसवाद और उसकी नीतियों में विश्वास नहीं करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है और यहां भाजपा को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम स्थिर सरकार का गठन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक महाराष्ट्र की बात है, महाराष्ट्र में हमारी युति (गठबंधन) को पूर्ण बहुमत था। जो यह सरकार बनी है, मैंडेट (जनादेश) को चुराया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में शिवसेना ने भाजपा की पीठ पर सवार होकर चुनाव जीता है।’’ प्रसाद ने भाजपा के मंत्री रहे और अब बागी होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सरयू राय के बारे में किसी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। 

Web Title: ravi shanker prasad statement on jharkhand election

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे