NCP अध्यक्ष शरद पवार के रिश्तेदार राणा जगतसिंह पाटिल भाजपा में शामिल होंगे
By भाषा | Updated: August 31, 2019 19:29 IST2019-08-31T19:29:31+5:302019-08-31T19:29:31+5:30
पद्मसिंह पाटिल की बहन की शादी पवार के भतीजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार से हुई है। उस्मानाबाद लोकसभा सीट से राकांपा के टिकट पर चुनाव हारे राणा जगतसिंह ने कहा कि वह जिले के लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिये भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
राकांपा नेता और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के संबंधी राणा जगतसिंह पाटिल ने भाजपा में शामिल होने की शनिवार को पुष्टि की। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पाटिल, पवार के करीबी पद्मसिंह पाटिल के पुत्र हैं।
पद्मसिंह पाटिल की बहन की शादी पवार के भतीजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार से हुई है। उस्मानाबाद लोकसभा सीट से राकांपा के टिकट पर चुनाव हारे राणा जगतसिंह ने कहा कि वह जिले के लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिये भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
वह रविवार को सोलापुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अटकलें हैं कि उनके पिता भी भगवा पार्टी में शामिल होंगे। महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।