राजस्थान: भाजपा से राजेन्द्र गहलोत होंगे राज्यसभा प्रत्याशी, कांग्रेस के दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 13, 2020 07:51 IST2020-03-13T07:51:19+5:302020-03-13T07:51:19+5:30

भाजपा ने जोधपुर से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गहलोत को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश में चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस क्राॅस वोटिंग की संभावना को देखते हुए फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

Rajasthan: Rajendra Gehlot will be Rajya Sabha candidate from BJP | राजस्थान: भाजपा से राजेन्द्र गहलोत होंगे राज्यसभा प्रत्याशी, कांग्रेस के दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

बीजेपी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsराजस्थान के राज्य सभा की तीन सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी से इस बारे में मुलाकात कर चुके हैं।इसी बीच भाजपा ने जोधपुर से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गहलोत को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है।

राजस्थान के राज्य सभा की तीन सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी से इस बारे में मुलाकात कर चुके हैं।

इसी बीच भाजपा ने जोधपुर से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गहलोत को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश में चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस क्राॅस वोटिंग की संभावना को देखते हुए फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

राजेन्द्र गहलोत शेखावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के उपाध्यक्ष होने के साथ ही माली समाज के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के निधन से खाली सीट के लिए राजेन्द्र गहलोत अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। 

Web Title: Rajasthan: Rajendra Gehlot will be Rajya Sabha candidate from BJP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे