Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायक का आरोप, संजय जैन ने भाजपा नेताओं से मिलवाने के लिए किया था संपर्क

By भाषा | Updated: July 20, 2020 04:54 IST2020-07-20T04:54:20+5:302020-07-20T04:54:20+5:30

कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि संजय जैन ने उन्हें वसुंधरा राजे से नई दिल्ली में और उसके बाद जयपुर में मिलने को कहा था।

Rajasthan Politics: Congress MLA charged, Sanjay Jain contacted to introduce BJP leaders | Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायक का आरोप, संजय जैन ने भाजपा नेताओं से मिलवाने के लिए किया था संपर्क

कांग्रेस विधायक (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने कहा कि भाजपा सदन में शक्ति परीक्षण की मांग नहीं कर रही है क्योंकि वो जानते है कि हम बहुमत में है।  कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने कहा कि भाजपा की मध्यस्था करने वाले लोग सक्रिय थे लेकिन वो अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए।

जयपुर: कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों में गिरफ्तार किये गये संजय जैन ने उनसे करीब आठ महीने पहले सम्पर्क कर उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य भाजपा नेताओं से करवाने को कहा था।

गुढा ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा का यह गेम प्लान कई दिनों से चल रहा था। आठ महीने पहले वह (जैन) मेरे पास आए थे और मुझे वसुंधरा राजे और अन्य भाजपा नेताओं से मिलने को कह रहे थे। उनके मध्यस्था करने वाले लोग सक्रिय थे लेकिन वो अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए।’’

उन्होंने दावा किया कि जैन ने उन्हें राजे से नई दिल्ली में और उसके बाद जयपुर में मिलने को कहा था। गुढा ने कहा कि भाजपा सदन में शक्ति परीक्षण की मांग नहीं कर रही है क्योंकि वो जानते है कि हम बहुमत में है।  

Web Title: Rajasthan Politics: Congress MLA charged, Sanjay Jain contacted to introduce BJP leaders

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे