राजस्थान फतह के लिए BJP ने बनाई रणनीति, कर सकती है संगठन में फेरबदल
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 20:24 IST2018-07-11T20:24:45+5:302018-07-11T20:24:45+5:30
सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विकास यात्रा भी अगले महीने यानी अगस्त से शुरू की जा सकती है। इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विस्तार से चर्चा की।

राजस्थान फतह के लिए BJP ने बनाई रणनीति, कर सकती है संगठन में फेरबदल
जयपुर, 11 जुलाई: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मदनलाल सैनी की नियुक्ति के बाद राज्य में चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पार्टी चुनाव प्रचार की इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य संगठन में भी फेरबदल कर सकती है।
इसके अलावा सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विकास यात्रा भी अगले महीने यानी अगस्त से शुरू की जा सकती है। इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विस्तार से चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अमित शाह के बीच बातचीत हुई। बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से राजस्थान में विकास यात्रा निकालने के बारे में चर्चा हुई। हालांकि बैठक में विकास यात्रा की शुरुआत की तारीखों पर कोई फैसला नहीं हुआ, लेकिन बैठक में यह जरूर कहा गया कि पहले मुख्यमंत्री इस विकास यात्रा का खासा तैयार करके पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करें।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि खुद मुख्यमंत्री चाहती हैं कि विकास यात्रा निकाली जाए। इसके लिए एक प्रस्ताव यह भी रखा गया कि अगस्त से यह यात्रा शुरू की जाए ताकि सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जाए। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि विकास यात्रा का अगर फैसला फाइनल होता है तो उसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराया जाए। बैठक में संगठन के बदलाव को लेकर भी चर्चा की गई।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह भी चाहते थे कि संगठन में बदलाव करके उसे नया रूप दिया जाए ताकि संगठन नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरे।
(राजस्थान से धीरेंद्र जैन की रिपोर्ट)
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!