पश्चिम बंगाल में आतंक का राज, ‘जंगल राज’, मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है: नड्डा

By भाषा | Updated: September 28, 2019 14:12 IST2019-09-28T14:12:35+5:302019-09-28T14:12:35+5:30

नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘तर्पण’ भी किया। ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है।

Raj of terror in West Bengal, 'Jungle Raj', family of slain BJP workers are not getting justice: Nadda | पश्चिम बंगाल में आतंक का राज, ‘जंगल राज’, मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है: नड्डा

मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है।

Highlightsउन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘‘मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं’’ के परिवार के सदस्यों को न्याय नहीं मिल रहा है।भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन यह ‘जंगल राज’ जल्द ही खत्म हो जाएगा।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में ‘‘जंगल राज’’ और ‘‘आतंक का राज’’ है।

नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘तर्पण’ भी किया। ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है।

नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का वक्त खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘‘मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं’’ के परिवार के सदस्यों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने ‘‘सामूहिक तर्पण’’ करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार में ‘जंगल राज’ और आतंक का राज है। कानून का शासन न होने के कारण यहां ‘गुंडा राज’ है।’’

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन यह ‘जंगल राज’ जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि टीएमसी सरकार का समय खत्म हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि बनर्जी पश्चिम बंगाल में तेजी से अपना राजनीतिक आधार खो रही हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है।

Web Title: Raj of terror in West Bengal, 'Jungle Raj', family of slain BJP workers are not getting justice: Nadda

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे