लाइव न्यूज़ :

रेलवे होटल टेंडर मामला: राबड़ी देवी के पटना निवास पर CBI ने मारी रेड, तेजस्वी यादव से भी की पूछताछ

By स्वाति सिंह | Updated: April 10, 2018 17:36 IST

सीबीआई ने ये छापेमारी रेलवे होटल टेंडर मामले में की है।  इसके साथ ही बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी पूछताछ की है।  

Open in App

पटना, 10 अप्रैल: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के पटना निवास पर सीबीआई ने मंगलवार को छापेमारी की।  सीबीआई ने ये छापेमारी रेलवे होटल टेंडर मामले में की है।  इसके साथ ही बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी पूछताछ की है।  इससे पहले भी सीबीआई इस मामले में कई बार राबड़ी देवी से पूछताछ की है।  

लालू प्रसाद पर रेलवे की सहायक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ( आईआरसीटीसी ) द्वारा रांची और पुरी में संचालित दो होटलों के रखरखाव का जिम्मा विनय और विजय कोचर के स्वामित्व वाली कंपनी सुजाता होटल को सौंपने का आरोप है जिसके बदले उन्होंने कथित तौर पर पटना में एक बेनामी कंपनी के जरिये उनसे तीन एकड़ का भूखंड लिया था। एफआईआर में आरोप है कि राजद नेता ने कोचर बंधुओं को बेजा फायदा पहुंचाने के लिये अपने आधिकारिक पद का इस्तेमाल किया और बेनामी कंपनी डिलाइट मार्केटिंग कंपनी के जरिए बेहद अच्छी कीमत वाला भूखंड हासिल किया। 

एफआईआर के मुताबिक इस भूखंड के बदले उन्होंने 'बेईमानीपूर्ण और फर्जी' तरीके से दो होटलों के अनुबंध की जिम्मेदारी कोचर बंधुओं की कंपनी को दी। सुजाता होटल को ठेका मिलने के बाद डिलाइट मार्केटिंग कंपनी का स्वामित्व भी सरला गुप्ता से 2010 से 2014 के बीच बदलकर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को चला गया। इस बीच लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके थे। 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव