भव्य समारोह में हुई राहुल गांधी की ताजपोशी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 11:51 IST2017-12-16T07:57:27+5:302017-12-16T11:51:50+5:30

भव्य समारोह में होगी राहुल की ताजपोशी। हेड ऑफिस में जुटेगी पूरी कांग्रेस पार्टी।

Rahul Gandhi's Coronation Today, Saj Gaya 24 Akbar Road | भव्य समारोह में हुई राहुल गांधी की ताजपोशी

भव्य समारोह में हुई राहुल गांधी की ताजपोशी

राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई है।  24 अकबर रोड स्थित हेड ऑफिस में भव्य कार्यक्रम में उनकी ताजपोशी हुई।

राजनीति से रिटायर नहीं होंगी सोनिया गांधी


सोनिया गांधी ने समाचार चैनल 'एनडीटीवी' के एक सवाल के जवाब में कहा, "अब मेरी भूमिका रिटायर होने की है। बीते तीन सालों से अहम फैसले राहुल ही ले रहे थे।"

इसके बाद अटकले लगने लगे कि क्या सोनिया राजनीति से रिटायर हो जाएंगी। लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "मैं मीडिया के अपने दोस्तों से इशारों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह करता हूं। सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से रिटायर हुई हैं, राजनीति से नहीं। वह अपने आशीर्वाद, अक्लमंदी और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति स्वाभाविक प्रतिबद्धता से हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेंगी।"

सोनिया गत 19 वर्षो से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं। राहुल गांधी सोमवार को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे और वह शनिवार से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Web Title: Rahul Gandhi's Coronation Today, Saj Gaya 24 Akbar Road

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे