कर्नाटक: खुद की पार्टी में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से होकर आए नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करते मोदी- राहुल गांधी

By भारती द्विवेदी | Updated: March 25, 2018 17:45 IST2018-03-25T17:45:59+5:302018-03-25T17:45:59+5:30

राहुल ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' में कहा कि मैं कर्नाटक में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बता दूं कि कांग्रेस सरकार उनको लैपटॉप देने जा रही है, ताकि वो सशक्त बन सकें।

Rahul Gandhi does Roadshow and Jan Aashirwada Yatre at Srirangapatna in Karnataka | कर्नाटक: खुद की पार्टी में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से होकर आए नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करते मोदी- राहुल गांधी

कर्नाटक: खुद की पार्टी में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से होकर आए नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करते मोदी- राहुल गांधी

बेंगलुरू, 25 मार्च: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने कर्नाटक के श्रीरंगापटना में 'जन आशीर्वाद यात्रा' कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल किसानों से और लोगों से मुलाकात की है। 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान राहुल ने लोगों को संबोधित भी किया है। उन्होंने कहा है-'जब प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करते हैं तो अपने ही पार्टी में शामिल उन नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हो चुका है।'


'जन आशीर्वाद यात्रा' में कुछ इस तरह हुआ राहुल गांधी का स्वागत



 

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है- 'कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने का फैसला ले लिया है जो कि किसान और गरीब लोगों के हित में है।'


राहुल ने छात्रों की मांग पर कहा- 'हमने कल (24 मार्च) को छात्रों के निवेदन को स्वीकार कर ये फैसला लिया है कि हम हर एक छात्र को फ्री लैपटॉप देंगे। हमें ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमने एक साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। कर्नाटक के पैसा कर्नाटक की जनता के लिए है। किसी और का इस पर अधिकार नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर पिछले पाँच साल में हमने साफ-सुथरी सरकार दी'


बता दें कि पिछले दो महीने में राहुल गांधी चौथी बार कर्नाटक के दौरे पर हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव अप्रैल महीने की आखिर में होने की संभावना है। कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं। कर्नाटक दक्षिण भारत का ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है।

Web Title: Rahul Gandhi does Roadshow and Jan Aashirwada Yatre at Srirangapatna in Karnataka

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे