लाइव न्यूज़ :

राहुल चार साल का हिसाब मांग रहे हैं, बताएं कांग्रेस ने 50 सालों में क्या किया: अमित शाह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 23, 2018 00:25 IST

राहुल गांधी मोदी सरकार के चार साल के कामकाज का हिसाब मांग रहे थे, इसके बाद ही अमित शाह ने राहुल पर ही सवाल दाग दिया।

Open in App

गाजियाबाद , 23 अप्रैल: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बीते 50 सालों के कार्यकाल को लेकर हिसाब मंगा है। गौरतलब है कि राहुल मोदी सरकार के चार साल के कामकाज का हिसाब मांग रहे थे, इसके बाद ही अमित शाह ने राहुल पर ही सवाल दाग दिया। उन्होंने पूछा देश जानना चाहता है कि कांग्रेस ने 50 सालों में क्या किया। शाह ने कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता देश की सीमाओं को सुरक्षित करना और कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत आतंकवाद से सख्ती से निपटना है। 

बीजेपी अध्यक्ष यहां एक निजी संस्थान में पार्टी के महिला मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। किसी का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि जब हमारा 'दुश्मन' उस घटना को भूल गया जिसमें सीमा पर उसकी सेना द्वारा हमारे जवानों का सिर कलम कर दिया गया था तब भारत ने उस घटना का बदला लेने के लिये सर्जिकल स्ट्राइक की। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि मोदी सरकार ने चार सालों में क्या किया ? देश यह जानना चाहता है कि कांग्रेस ने अपने शासन वाले 50 सालों में क्या किया। 

बीजेपी सरकार युवाओं को स्वरोजगार देने के लिये उन्हें कर्ज उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस पर 'पकौड़ों' की बात करते हुये निशाना साधते हैं। कोई भी काम जिसमें कठिन परिश्रम शामिल हो उसे गरिमापूर्ण माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी। शाह ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का नेतृत्व करेगा। 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :अमित शाहराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह