योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमलाः आरोपी पर से रेप मुकदमा वापस, यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं
By भाषा | Updated: August 28, 2019 12:51 IST2019-08-28T12:50:56+5:302019-08-28T12:51:21+5:30
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा।''

भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर एक छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
प्रियंका ने बुधवार को किये गये ट्वीट में चिन्मयानंद के मामले का जिक्र करते हुए कहा ''उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है। अगर कोई महिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करती है तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती।''
पिछले ही साल आरोपी पर से बलात्कार का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 28, 2019
यूपी की लड़कियाँ सब देख रही हैं। #EnoughIsEnoughpic.twitter.com/6cIzAU7Uzk
कांग्रेस महासचिव ने कहा ''पिछले ही साल आरोपी पर से बलात्कार का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है कि सरकार किसके साथ खड़ी है। उप्र की लड़कियां सब देख रही हैं।'' उन्होंने कहा ''आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है। उसके साथ क्या हो रहा है, कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा।''
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा।'' उन्होंने एक खबर भी शेयर की जिसके मुताबिक सोशल मीडिया पर शोषण के आरोप संबंधी वीडियो पोस्ट करने वाली 23 साल की छात्रा शनिवार से गायब है।
आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा? #EnoughIsEnough
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 28, 2019
प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने में नाकाम हो रही है। मालूम हो कि शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के एक महाविद्यालय से एलएलएम कर रही एक लापता छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने और खुद के बदहाली में जीने की बात बताते हुए सरकार से मदद मांगी थी।
इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर चिन्मयानंद के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।