प्रियंका गांधी अपने ट्विटर अकांउट पर राहुल गांधी सहित इन 6 लोगों को करती हैं फॉलो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2019 16:37 IST2019-02-11T15:11:08+5:302019-02-11T16:37:00+5:30
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का यूपी के लखनऊ में रोड शो जारी है। इस बीच प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है।

प्रियंका गांधी का यह पहला ऑफिशियल अकाउंट है। (Photo Credit: Twitter)
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को यूपी मिशन का आगाज करने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है। सोमवार को उनका ऑफिशियली ट्वीटर अकाउंट बन चुका है। इस अकाउंट में सबसे पहले प्रियंका ने 6 लोगों को फॉलो किया है। इन 6 लोगों में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अहमद पटेल, अशोक गहलोत और सचिन पायलट शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस का ऑफिशियल पेज भी फॉलो किया है।
Smt. Priyanka Gandhi Vadra is now on Twitter. You may follow her at @priyankagandhi
— Congress (@INCIndia) February 11, 2019
कुछ ही मिनट में 30 हजार से ऊपर पहुंचे फॉलोअर्स
ट्विटर अकाउंट बनने के कुछ ही मिनट बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 हजार के ऊपर पहुंच गई थी। अब यह संख्या बढ़ चुकी है। प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए लिया फैसला
पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है। प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी चुना गया।